जम्मू कश्मीर के शोपियां में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 25, 2020

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के शोपियां जिले में शुक्रवार को सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि सुरक्षा बलों को शोपियां के कनिगाम क्षेत्र में आतंकवादियों के छिपे होने की सूचना मिली थी जिसके बाद घेराबंदी और तलाशी अभियान चलाया गया। उन्होंने बताया कि इसी दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर हमला कर दिया। अंतिम समाचार मिलने तक दोनों तरफ से गोलीबारी जारी है और विस्तृत ब्यौरा अभी नहीं मिला है।

प्रमुख खबरें

PBKS के हेड कोच Ricky Ponting की बढ़ी चुनौती, जेम्स होप्स और ब्रैड हैडिन ने छोड़ा पद

Mantra Chanting: मेष से मीन तक 12 राशियों के लिए खास मंत्र, नियमित जाप से बढ़ेगा आत्मविश्वास और शांति

Sports Ministry ने IUSF को दी राष्ट्रीय खेल महासंघ के रूप में अस्थायी मान्यता

Nicolas Maduro पर US में कसेगा शिकंजा, अमेरिकी नागरिकों को टॉर्चर करने पर नए आरोप संभव