Chhattisgarh Encounter । बीजापुर में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 12 नक्सली ढेर

By एकता | Feb 09, 2025

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में रविवार को सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में 12 नक्सली मारे गए। मुठभेड़ में सुरक्षा बल के चार जवान गंभीर रूप से घायल भी हुए, जिनमें से दो शहीद हो गए हैं। अन्य दो का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

बस्तर पुलिस ने बताया कि मारे गए नक्सलियों की संख्या ज्यादा हो सकती है। मुठभेड़ स्थल से स्वचालित हथियार भी बरामद किए गए हैं। छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बल लगातार नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं। डीआरजी बीजापुर, एसटीएफ, सी-60 के जवान इलाके में तलाशी अभियान चला रहे हैं।

प्रमुख खबरें

Kolkata में 25 होटलों को KMC ने भेजा Fire Safety नोटिस, सील करने की दी चेतावनी

हार के बाद MK Stalin का DMK में मास्टरस्ट्रोक, तय की उम्र-कार्यकाल सीमा; युवा-महिला पर दांव

Mathura में GLA University छात्रा की सड़क हादसे में मौत, अज्ञात वाहन की तलाश

Gorakhpur Jail के विचाराधीन कैदी समीर शेख की अस्पताल में मौत, घरेलू हिंसा मामले में था बंद