Bijapur Naxalite Operation: सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 40 लाख रुपये का इनामी सुधाकर मारा गया

By अभिनय आकाश | Jun 05, 2025

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में गुरुवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 40 लाख रुपये का इनामी शीर्ष नक्सली नेता मारा गया। यह ऑपरेशन नेशनल पार्क इलाके में हुआ, जहां खुफिया जानकारी के अनुसार वरिष्ठ नक्सली कैडर की मौजूदगी का संकेत मिला था। सूचना पर कार्रवाई करते हुए, जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) और स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की एक संयुक्त टीम ने वन क्षेत्र में एक समन्वित अभियान शुरू किया। संयुक्त बलों और नक्सलियों के बीच सुबह से ही गोलीबारी जारी रही। मुठभेड़ के दौरान मोस्ट वांटेड नक्सली नेताओं में से एक सेंट्रल कमेटी के सदस्य सुधाकर को मार गिराया गया। उस पर 40 लाख रुपये का इनाम था।

इसे भी पढ़ें: लाल आतंक के गढ़ में लहरा रहा तिरंगा

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इस अभियान को "नक्सलवाद को खत्म करने की लड़ाई में एक ऐतिहासिक उपलब्धि" बताया। उन्होंने नंबाला केशव राव को नक्सल आंदोलन की रीढ़ बताया और कहा कि नक्सलवाद के खिलाफ भारत की लड़ाई के तीन दशकों में यह पहली बार है कि हमारे बलों ने महासचिव स्तर के किसी नेता को मार गिराया है। उल्लेखनीय है कि सोमवार को छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में 16 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया, जिनमें से छह पर सामूहिक रूप से 25 लाख रुपये का नकद इनाम था।

प्रमुख खबरें

AB-PMJAY: जानिए कैसे बनेगा आपका आयुष्मान कार्ड? वर्षपर्यंत कितने रुपये का मिलेगा मुफ्त इलाज?

₹20 करोड़ की लागत से बने सनगार्नर सोलर प्लांट का किया उद्घाटन

किसानों के त्याग से जेवर बना निवेश का नया वैश्विक केंद्र, ₹15,023 करोड़ की परियोजनाओं की रखी गई आधारशिला

Strait of Hormuz में फिर महा-तनाव! टैंकर पर Unknown Projectile से हमला, British एजेंसी का अलर्ट।