जम्मू कश्मीर के शोपियां में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच हुई मुठभेड़

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 23, 2021

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के शोपियां जिले में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच बुधवार को एक मुठभेड़ चल रही है। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में गोपनीय सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने दक्षिण कश्मीर जिले के शिरमल क्षेत्र में एक तलाशी अभियान चलाया।

इसे भी पढ़ें: झारखंड में बिना किसी नयी छूट के लॉकडाउन एक जुलाई तक बढ़ाया गया

उन्होंने बताया कि सुरक्षा बल जब तलाशी अभियान चला रहे थे तो आतंकवादियों ने उन पर गोलीबारी शुरू कर दी। अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई की। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ अभी जारी है और विस्तृत ब्यौरे की प्रतीक्षा है।

प्रमुख खबरें

Air Fare से Cap हटाने पर भड़के Arvind Kejriwal, बोले- Modi सरकार में महंगा होगा हवाई सफर

Top 10 Breaking News | 23 March 2026 | Gold-Silver Price Crash | US-Pakistan Conflict | आज की मुख्य सुर्खियाँ यहां विस्तार से पढ़ें

बाबरी मस्जिद पक्षकार Iqbal Ansari भी हुए PM Modi के मुरीद, Record बनाने पर की जमकर तारीफ

क्या है Corporate Law Amendment Bill? क्यों भेजा गया JPC में, Companies Act में होंगे बड़े बदलाव