जम्मू-कश्मीर के पुलवामा और बारामूला जिले में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 21, 2022

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा और बारामूला जिले में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मंगलवार को मुठभेड़ शुरू हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने बारामूला जिले के सोपोर इलाके के तुलिबल गांव में घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया था।

इसे भी पढ़ें: सितंबर की शुरुआत में भारत आ सकती हैं बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना: मोमेन

आतंकवादियों के सुरक्षाबलों पर गोलियां चलाने से अभियान मुठभेड़ में तब्दील हो गया। उन्होंने बताया कि दोनों ओर से किसी के हताहत होने की अभी कोई खबर नहीं है। प्रवक्ता ने बताया कि दूसरी मुठभेड़ दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के तुज्जान इलाके में हुई। उसके संबंध में विस्तृत जानकारी अभी नहीं मिल पाई है।

प्रमुख खबरें

SAD-BJP गठबंधन पर पंजाब Congress का हमला, अस्तित्व बचाने के लिए बताया मौकापरस्त समझौता

बिहार में Tiger Analytics स्थापित करेगी AI डिलीवरी सेंटर, Samrat Choudhary ने दी जानकारी

Haridwar Ardh Kumbh 2027: जूना अखाड़े के संतों का नगर प्रवेश, धार्मिक गतिविधियों की शुरुआत

पंजाब चुनाव के लिए Congress की बैठक, Sachin Pilot ने साफ छवि और युवाओं पर दिया जोर