जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में मुठभेड़, लश्कर का एक आतंकवादी ढेर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 09, 2022

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में शनिवार को सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा का एक आतंकवादी मारा गया। इस बीच, कुलगाम जिले में एक और मुठभेड़ शुरू हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने अनंतनाग जिले के शिरहामा इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया था।

अधिकारी के मुताबिक इस दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलियां चला दीं, जिसका बल ने भी माकूल जवाब दिया और अभियान मुठभेड़ में तब्दील हो गया। अधिकारी के मुताबिक, मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा का एक आतंकवादी मारा गया है और उसकी पहचान करने की कोशिशें जारी हैं। अधिकारी के अनुसार, इस बीच दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के डीएच पुरा के चाकी समद इलाके में एक और मुठभेड़ शुरू हो गई है। उन्होंने बताया कि सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच गोलीबारी अभी भी जारी है।

प्रमुख खबरें

मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क और सरगनाओं पर NCB का कड़ा रुख

Cabinet Chintan Shivir: सरकारी योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने पर मंथन

BCCI घरेलू सत्र के लिए Muthoot Fincorp को 35 मैचों के Title Sponsor अधिकार सौंपेगा

वैवाहिक विवाद में पॉक्सो के तहत माता-पिता की तुरंत गिरफ्तारी नहीं होगी: Supreme Court