श्रीनगर में मुठभेड़ लश्कर का कमांडर और एक पाकिस्तानी आतंकवादी ढेर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 29, 2021

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के पारिमपोरा इलाके में सुरक्षा बलों के साथ मंगलवार को तड़के मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा का कमांडर नदीम अबरार और एक पाकिस्तानी आतंकवादी मारा गया। पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि अबरार हत्या के कई मामलों में शामिल था और उसे सोमवार को पारिमपोरा में वाहनों की जांच के दौरान गिरफ्तार किया गया था। अबरार ने पूछताछ में बताया कि उसने मलूरा में एक जगह एके-47 राइफल छुपाई है, जहां पहुंचने पर मकान के भीतर छिपे उसके पाकिस्तानी साथी ने गोलीबारी की। मुठभेड़ में अबरार तथा पाकिस्तानी आतंकवादी मारा गया।

इसे भी पढ़ें: अरविंद केजरीवाल के 3 बड़े ऐलान, पंजाब में सरकार बनने पर देंगे 300 यूनिट बिजली मुफ्त

अबरार ने जिस जगह एके-47 होने की जानकारी दी थी, उस मकान की घेराबंदी कर बल जैसे ही अंदर दाखिल होने लगा, वहां छुपे अबरार के एक पाकिस्तानी साथी ने गोलियां चला दी। शुरुआती गोलीबारी में सीआरपीएफ के तीन जवान और उनके साथ मौजूद अबरार घायल हो गया। इसके बाद बल ने गोलीबारी तेज कर दी। उन्होंने कहा, ‘‘ मुठभेड़ में घर के अंदर से गोलीबारी करने वाला विदेशी आतंकवादी और अबरार दोनों मारे गए। मौके से दो एके-47 रायफल और कुछ गोला-बारूद बरामद हुआ है।’’ प्रवक्ता ने बताया कि अबरार सुरक्षा कर्मियों की हत्या के कई मामलों में शामिल था।

प्रमुख खबरें

जब जब देश के साथ खड़े होने की बात आती है, तब तब Rahul Gandhi की राह अलग क्यों हो जाती है?

CJP के Jantar Mantar प्रदर्शन पर भड़की BJP, Sambit Patra बोले- राजधानी को बंधक बनाने की साजिश हुई फ्लॉप

Shashi Tharoor ने Delhi में Internet और Metro बंदी पर केंद्र को घेरा, CJP सदस्यों की मांगी रिहाई

सुनील गावस्कर बोले: West Indies के खिलाफ 17वें ओवर में Kuldeep Yadav को गेंद थमाना भारत की बड़ी भूल