नोएडा में पुलिस के साथ मुठभेड़ के बाद 25 हजार रुपए का इनामी बदमाश गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 04, 2022

नोएडा (उत्तर प्रदेश)। नोएडा में पुलिस के साथ मुठभेड़ के बाद 25 हजार रुपए के एक इनामी बदमाश को मंगलवार तड़के गिरफ्तार किया गया। पुलिस उपायुक्त (जोन द्वितीय) हरीश चंदर ने बताया कि ईकोटेक-3 थाना पुलिस गौतम बुद्ध नगर पुलिस लाइन के पास जांच कर रही थी, तभी उसे मोटरसाइकिल पर सवार होकर आ रहे दो लोगों पर संदेह हुआ। उन्होंने बताया कि पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया, लेकिन उन लोगों ने रुकने के बजाय पुलिस दल पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने भी गोली चलाई।

इसे भी पढ़ें: अखिलेश यादव का दावा, भगवान कृष्ण हर रात मेरे सपने में आते हैं, मुझसे कहते हैं कि हमारी पार्टी सरकार बनाने जा रही है

उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला कि भूरा ने दो अगस्त, 2020 को अपने तीन अन्य साथियों के साथ मिलकर थाना ईकोटेक -3 क्षेत्र में एक कार चालक के साथ मारपीट कर उसकी कार, मोबाइल फोन तथा 4,500 रुपए लूट लिए थे। उन्होंने बताया कि इस मामले में वह फरार था तथा उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था।

प्रमुख खबरें

Car Tips: कार का AC चलाते समय न करें ये गलती! Auto और Recirculation Mode का समझें सही तरीका

CPIM ने पूर्व महासचिव Sitaram Yechury को दी भावभीनी श्रद्धांजलि, आगे बढ़ाएंगे राजनीतिक विरासत

Harish Rawat ने ED कार्रवाई के बाद Congress के पदों से दिया इस्तीफा

Dehradun में बैंककर्मी पर हमले की साजिश, पूर्व प्रेमिका समेत 3 अरेस्ट