कश्मीर के बडगाम और शोपियां में हुई मुठभेड़, तीन आतंकी ढेर एक पुलिस कर्मी शहीद

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 19, 2021

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के बडगाम और शोपियां जिलों में मुठभेड़ की अलग-अलग घटनाओं में तीन अज्ञात आतंकी मारे गए और एक पुलिस कर्मी शहीद हो गया। अधिकारियों ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि आतंकवादियों के छिपे होने के बारे में गुप्त सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने बडगाम जिले के बीरवाह इलाके के जानीगाम गांव की घेराबंदी कर तलाश अभियान चलाया।

इसे भी पढ़ें: वैश्विक कोविड-19 टीका सहयोग में चार अरब डॉलर के योगदान की घोषणा करेंगे जो बाइडेन

उन्होंने बताया कि तलाश अभियान के दौरान आतंकियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी कर दी, जिसके बाद मुठभेड़ शुरु हो गई। मुठभेड़ में दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए एक अस्पताल ले जाया गया जहां एक ने दम तोड़ दिया।

इसे भी पढ़ें: अमेरिका के टॉप थिंक टैंक ने कहा- भारत के विकास में मदद करना अमेरिका के हित में है

अधिकारियों ने बताया कि शोपियां जिले के बडीगाम में एक अलग मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने तीन आतंकियों को ढेर कर दिया। उन्होंने बताया कि आतंकियों की पहचान और किस समूह से वे जुड़े हुए थे, इस बारे में पता लगाया जा रहा है।

प्रमुख खबरें

Dubai में Drone धमाके से दहशत, Iran के हमलों के बीच खाड़ी देशों में बढ़ा तनाव

Kolkata की सड़कों पर Mamata Banerjee, गैस संकट और महंगाई पर केंद्र के खिलाफ हल्ला बोल

Jammu में जानलेवा हमला, अब Srinagar Court का शिकंजा, Farooq Abdullah के खिलाफ वारंट

World Cup का न्योता या चेतावनी? Trump ने Iran की Football Team को लेकर कही बड़ी बात