अनिल कुंबले ने मुख्य कोच के अपने कार्यकाल पर तोड़ी चुप्पी, कहा- अंत बेहतर हो सकता था

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 22, 2020

नयी दिल्ली। पूर्व कप्तान अनिल कुंबले को भारतीय क्रिकेट टीम में मुख्य कोच के तौर पर अपने कार्यकाल से कोई पछतावा नहीं है लेकिन उनका कहना है कि इसका अंत बेहतर हो सकता था। भारतीय कप्तान विराट कोहली से मतभेद के बाद 2017 में चैम्पियंस ट्राफी के बाद कुंबले इस पद से हट गये थे। पूर्व स्पिनर ने ऑनलाइन सत्र में जिम्बाब्वे के पूर्व क्रिकेटर पॉमी मबांग्वा से कहा, ‘‘हमने उस एक साल के समय में काफी अच्छा किया था। मैं सचमुच काफी खुश था कि इसमें कुछ योगदान किये गये थे और इसमें कोई पछतावा नहीं है। मैं वहां से भी आगे बढ़कर खुश था। ’’ 

इसे भी पढ़ें: कंधे पर गेंद लगने के बावजूद तेंदुलकर को किया था आउट, 21 साल बाद हार्पर ने अपने फैसले पर कहीं ये बात 

उन्होंने कहा, ‘‘मैं बहुत खुश था कि मैंने भारतीय कोच की भूमिका को लिया था। मैंने भारतीय टीम के साथ जो एक साल बिताया था, वह सचमुच शानदार था। ’’ भारत के लिये 132 टेस्ट में 619 विकेट और 271 वनडे में 337 विकेट लेने वाले कुंबले ने कहा, ‘‘बेहतरीन खिलाड़ियों के साथ और भारतीय ड्रेसिंग रूम का हिस्सा बनना एक शानदार अहसास है। ’’ कुंबले इस समय इंडियन प्रीमियर लीग में किंग्स इलेवन पंजाब फ्रेंचाइजी के मुख्य कोच हैं।

प्रमुख खबरें

Gurdwara Bangla Sahib में जूते पहनकर घुसने का झूठा Video फैलाने वालों पर Delhi Police दर्ज करेगी केस

JPNIC पर बढ़ाई गई सुरक्षा, Jayaprakash Narayan जयंती पर पहुंच सकते हैं Akhilesh Yadav

भारत को आत्मनिर्भर बनाने और विश्व में शांति फैलाने के लिए समर्पण से काम करें स्वयंसेवक: मोहन भागवत

यूक्रेन नया राष्ट्रपति चुने, युद्ध रोकने में नाकाम रहे Zelenskyy: Donald Trump