कैप्टन की दोस्त अरुसा आलम पर उठे सवाल तो सामने आई सोनिया संग तस्वीर, जांच से पीछे हटी पंजाब सरकार

By अनुराग गुप्ता | Oct 23, 2021

चंडीगढ़। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की पाकिस्तानी मित्र अरुसा आलम को लेकर प्रदेश की सियासत गर्मा गई है। उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा अरुसा आलम के पाकिस्तानी आईएसआई (ISI) के कनेक्शन की जांच करवाने की बात कह रहे थे। लेकिन सोनिया गांधी के साथ अरुसा आलम की तस्वीर सामने आने के बाद वो पीछे हट गए। 

अमरिंदर सिंह ने उपमुख्यमंत्री को जवाब देते हुए कहा था कि सुखजिंदर आप मेरी कैबिनेट में मंत्री रहे थे। आपने कभी भी अरूसा आलम के बारे में कोई शिकायत नहीं की और वह 16 साल से भारत सरकार की मंजूरी के साथ यहां आ रही हैं। या आप आरोप लगा रहे हैं कि एनडीए और यूपीए सरकार की आईएसआई के साथ मिलीभगत रही।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर