देश का दुश्मन हमारा दुश्मन...दहशतगर्दों से सीधे भिड़ गए ओवैसी, दे डाली चेतावनी

By अभिनय आकाश | Nov 24, 2025

एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने हैदराबाद में एक भाषण के दौरान दिल्ली के लाल किले के पास हुई आतंकी घटना की खुलकर निंदा की, जिसमें कम से कम 10 लोग मारे गए थे। उन्होंने कहा कि देश के दुश्मन हमारे दुश्मन हैं। उन्होंने मुसलमानों को गाली देने और उनसे वफादारी का प्रमाणपत्र मांगने वालों को भी संदेश देते हुए कहा कि हमने कभी अपने देश से नफरत नहीं की। उल्लेखनीय है कि लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए कार विस्फोट में शामिल मुख्य चार आरोपी, जिसमें 15 लोग मारे गए थे, अल फलाह विश्वविद्यालय के डॉक्टर थे, जिनमें डॉ. उमर नबी भी शामिल थे, जो विस्फोटक से लदी हुंडई आई20 कार चला रहा था।

इसे भी पढ़ें: सुसाइड बॉम्बिंग को 'शहादत' बताना गुनाह, डॉ. उमर के वीडियो पर बोले ओवैसी

एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि हम ऐसे किसी भी व्यक्ति की निंदा करते हैं जो किसी शैक्षणिक संस्थान में बैठकर बम बनाने की साजिश रचता है... (दिल्ली विस्फोट में) हिंदुओं और मुसलमानों समेत 14 लोग मारे गए। हमें ऐसे सभी लोगों की खुलकर निंदा करनी चाहिए। देश के दुश्मन हमारे दुश्मन हैं। अगर ऐसा किया जाता है, तो हम इन क्रूर लोगों को जो चाहें करने की खुली छूट दे रहे होंगे। लेकिन जो लोग सोचते हैं कि मुसलमानों को दोयम दर्जे का नागरिक बना दिया जाएगा, लेकिन ऐसा कभी नहीं होगा। जब तक दुनिया रहेगी, भारतीय मुसलमान देश में सम्मानित नागरिक के रूप में रहेंगे। 

इसे भी पढ़ें: 'इस्लाम में आत्महत्या हराम है, निर्दोषों की हत्या घोर पाप है', ओवैसी ने दिल्ली ब्लास्ट के आरोपी नबी की टिप्पणी को किया खारिज

उन्होंने कहा कि (दिल्ली विस्फोट में) हिंदू और मुसलमान समेत 14 लोग मारे गए। हमें ऐसे सभी लोगों की खुलकर निंदा करनी चाहिए। देश के दुश्मन हमारे दुश्मन हैं। अगर ऐसा किया जाता है, तो हम इन क्रूर लोगों को मनमानी करने की खुली छूट दे रहे होंगे। 

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Assam Election 2026: प्रियंका गांधी एक्शन में, Congress फरवरी अंत तक जारी करेगी Candidates की पहली सूची

इन 2 देशों से होगी भारत की अगली बड़ी जंग! इजराइल ने क्या खुलासा कर दिया?

अचानक 70 देशों के जंगी जहाज आ पहुंचे भारत, क्या है बड़ा प्लान?

Delhi में अब सिर्फ ₹5 में भरपेट भोजन, CM Rekha Gupta ने किया 70 Atal Canteens का उद्घाटन