ऊर्जा मंत्री ने किसान के पैरों पर सर रखकर मांगी माफी, ये है कारण

By सुयश भट्ट | Sep 27, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश के निवाड़ी जिले से एक मामला सामने आया है। जहां ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर ने ऑन द स्पॉट फैसला लिया है। यहां ग्रामीण से ट्रांसफार्मर के बदले 10 हजार रुपए मांगने की शिकायत पर ऊर्जा मंत्री ने पैरों पर सिर रखकर माफी मांगी है।

इसे भो पढ़े:कृषि कानून के विरोध में भारत बंद के दौरान भिड़े किसान संगठन और बीजेपी के कार्यकर्ता

दरअसल निवाड़ी जिले में देवेंद्र पुरा गांव में केव्ही विद्युत सब स्टेशन के ई-लोकार्पण के मौके पर ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर पहुंचे थे। जहां मंत्री से एक बुजुर्ग किसान ने शिकायत की और कहा कि उससे ट्रांसफार्मर रखने के एवज में 10 हजार की रिश्वत एक विद्युत अधिकारी ने ली।

इसे भी पढ़ें:एल मुरुगन राज्यसभा के लिए हुए निर्विरोध निर्वाचित, विधानसभा से लिया प्रमाण पत्र 

आपको बता दें कि बुजुर्ग किसान की बात को गंभीरता से लेते हुए ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने न केवल सम्बंधित विभागीय अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। बल्कि शिकायतकर्ता बुजुर्ग किसान प्रहलाद अहिरवार के पैर छूकर माफी मांगी। उन्होंने बुजुर्ग को विश्वास दिलाया कि विद्युत सुविधा उपलब्ध कराई जाएंगी। और इसके साथ ही ऐसा कृत्य करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कठोर  कर्यवाही की जाएगी।

प्रमुख खबरें

Delhi में आतिशबाजी के बाद Air Quality गंभीर, 20 निगरानी केंद्रों पर AQI खतरनाक स्तर पर

West Bengal में Kali Puja पर उमड़ी भारी भीड़, दक्षिणेश्वर और कालीघाट में लगीं कतारें

Delhi में पाबंदियों की अनदेखी कर देर रात तक फूटे Firecrackers, AQI 376 तक पहुंचा

Thailand में शुरू हुआ 27 दिवसीय Grand Diwali Festival, PM ने किया शुभारंभ