कुछ भी बोल देना है बस...कौन सा डर दिखाकर करवाया भारत-पाक के बीच सीजफायर, ट्रंप का नया दावा, भारत ने किया खारिज

By अभिनय आकाश | May 13, 2025

जहां दो देशों के बीच पहले से ही जंग जैसी स्थिति हो वहां एक तीसरा शख्स बिन बुलाए बराती बनकर कूद रहा है और वो भी कोई छोटा मोटा मेहमान बनकर नहीं बल्कि सीधा दूल्हा बनकर। यूक्रेन और रूस की जंग को 24 घंटे में रुकवाने का दावा करने वाले डोनाल्ड ट्रंप भारत पाकिस्तान के बीच सीजफायर को लेकर लगातार बड़े बड़े दावे कर रहे हैं। कभी वो कश्मीर पर मध्यस्थता की बात कह देते हैं। कभी दो न्यूक्लियर पावर के बीच वॉर रुकवाने के लिए खुद क्रेडिट लेने लग जाते हैं। अब इसी क्रम में अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने फिर दावा किया कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के वीच खतरनाक टकराव को रोकते हुए युद्धविराम में मदद की थी। ट्रंप ने कहा कि हमने इसमें बहुत मदद की। मैंने दोनों देशों से कहा कि अगर आप संघर्ष रोकते हैं, तो हम व्यापार करेंगे, नहीं तो कुछ नहीं। 

इसे भी पढ़ें: Ceasefire के पीछे कुछ बड़ा छिपाया जा रहा है? सरगोधा एयरबेस में ऐसा क्या हुआ, जिससे हिल गए US और पाकिस्तान

इस मामले में भारत सरकार के सूत्र ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर शुरू होने के बाद, अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने 9 मई को पीएम से बात की। सेक्रेटरी रूबियो ने 8 मई और 10 मई को ईएएम से और 10 मई को एनएसए से बात की। इनमें से किसी भी चर्चा में व्यापार का कोई उल्लेख नहीं था। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने अपना यह दावा दोहराया कि उनके प्रशासन ने भारत और पाकिस्तान से यह कहकर दोनों दक्षिण एशियाई पड़ोसी देशों के वीच 'परमाणु संघर्ष' रोक दिया कि अगर वे संघर्षविराम करते हैं, तो अमेरिका उनके साथ वहुत सारा व्यापार करेगा। 

इसे भी पढ़ें: हमने न्यूक्लियर वॉर को रोका, मुझे गर्व है, ट्रंप ने फिर लिया भारत और PAK का युद्ध रुकवाने का क्रेडिट

ट्रम्प ने कहा कि भारत और पाक ने गंभीरता को समझते हुए शक्ति, बुद्धिमत्ता और धैर्य का परिचय दिया। हमने इस मामले में बहुत मदद की और व्यापार के जरिए भी सहायता की। मैंने कहा, हम आप लोगों से व्यापार करेंगे, लेकिन इसके लिए लड़ाई रोकनी होगी। अगर आप लड़ाई रोकते हैं, तो हम व्यापार करेंगे। नहीं रोकते हैं तो, हमारे बीच व्यापार नहीं होगा। व्यापार को कभी भी ऐसे कूटनीतिक उपकरण के रूप में इस्तेमाल नहीं किया गया, जैसे मैंने किया। और इसके बाद दोनों देशों ने अचानक कहा, 'ठीक है, हम रोक रहे हैं और उन्होंने वास्तव में युद्ध रोक दिया।

प्रमुख खबरें

Ballia Double Murder: पत्नी और दिव्यांग बेटी की हत्या मामले में पति समेत तीन गिरफ्तार

Ai+ Nova 2 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 7000mAh Battery और 48MP कैमरा से है लैस

DUSU VP Race में निर्दलीय का दबदबा: जानें ABVP और NSUI को भारी अंतर से हराने वाले Deepanshu Shokeen की कहानी

Nepal में आपदाओं से बचाव के लिए Early Warning System लागू करने को शीर्ष प्राथमिकता देंगे PM Balendra Shah