प्रवर्तन निदेशालय ने टीआरएस सांसद नागेश्वर राव के कार्यालयों पर छापे मारे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 11, 2021

हैदराबाद। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारियों ने तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) सासंद एन नागेश्वर राव से जुड़े मधुकोन ग्रुप के कुछ कार्यालयों पर शुक्रवार को छापे मारे। सूत्रों ने बताया कि ये छापेमारी मधुकोन ग्रुप की कंपनी रांची एक्सप्रेस वे लिमिटेड की निधि को कथित तौर पर दूसरे कार्यों में इस्तेमाल करने से संबंधित है। सूत्रों ने बताया कि ये छापे जुबिली हिल्स में मधुकोन के कार्यालयों और कुछ निदेशकों के घरों पर मारे गए। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई)ने मार्च 2020 में रांची एक्सप्रेस वे लिमिटेड के सीएमडी के श्रीनिवास राव समेत इसके प्रवर्तकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।

इसे भी पढ़ें: असम CM के जनसंख्या नियंत्रण वाले बयान पर ओवैसी का पलटवार, कहा- यह हिंदुत्व बोल रहा है

सीबीआई ने कहा कि निदेशकों ने बैंकों के संघ द्वारा जारी 1,029.39 करोड़ रुपये की ऋण राशि को प्राप्त करने के लिए फर्जी काम किए लेकिन परियोजना पर कोई प्रगति नहीं हुई तथा ऋण 2018 में गैर निष्पादित आस्ति (एनपीए) घोषित कर दिया गया। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने 31 जनवरी, 2019 को कंपनी के साथ अपना करार समाप्त कर दिया और कैनरा बैंक के साथ परफॉर्मेंस बैंक गारंटी के नकदीकरण के माध्यम से 73.95 करोड़ रुपये जब्त कर लिए।

प्रमुख खबरें

Mayawati का दावा: UP में केवल BSP सरकार ही दे सकती है गरीबों और वंचितों को न्याय

गोकुल डेयरी पर कब्जे के प्रयास का आरोप, Satej Patil ने 9 नवंबर को विरोध मार्च की घोषणा की

Dhanteras पर Yam Deepam समेत 13 दीपक जलाने की परंपरा और इन्हें रखने के सही स्थान

Ramayana Part 1 X Review | रामायण पार्ट 1 पर सोशल मीडिया पर आया दर्शकों का सैलाब! रणबीर, यश और साई पल्लवी की महाकाव्य फिल्म को लेकर क्या बोले लोग?