By अभिनय आकाश | Oct 23, 2026
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शुक्रवार को दिल्ली-NCR, बेंगलुरु और चंडीगढ़ में 13 जगहों पर छापेमारी की। यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले से जुड़ी है, जिसमें कथित तौर पर फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल करके NRI हाउसिंग लोन लिए गए थे। 'प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट' (PMLA) के तहत यह छापेमारी सुबह-सुबह शुरू हुई, जिसमें पुलिस और अन्य सुरक्षा बलों ने भी सहयोग किया। इस दौरान मामले से जुड़े संदिग्धों के ठिकानों की तलाशी ली गई। अधिकारियों के मुताबिक, जिन कंपनियों के ठिकानों पर छापेमारी की गई, उनमें 'अंतरिक्ष प्रमोटर्स एंड डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड' और 'सनशाइन इन्फ्रावेल प्राइवेट लिमिटेड' शामिल हैं।