झोलाछाप डॉक्टर से यौन उपचार कराने में इंजीनियर ने गंवाए 48 लाख रुपये, किडनी को भी पहुंचा नुकसान

By Renu Tiwari | Nov 24, 2025

बेंगलुरु में एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने झोलाछाप डॉक्टर से ‘‘यौन उपचार’’ कराने में कथित तौर पर 48 लाख रुपये गंवा दिए और संभवत: ‘‘दवा’’ के कारण उसकी किडनी को भी नुकसान पहुंचा। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि शिवमोग्गा निवासी एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की शिकायत के आधार पर, शनिवार को ज्ञानभारती पुलिस थाने में एक झोलाछाप डॉक्टर और एक मेडिकल स्टोर मालिक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। वे मामले के संबंध में आरोपियों की तलाश कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: दुश्मन पनडुब्बियों का काल बनेगा ये युद्धपोत, भारतीय नौसेना में शामिल हुआ INS-माहे

पुलिस ने बताया कि शिकायतकर्ता ने यह काढ़ा एक लाख 60,000 रुपये रुपये प्रति ग्राम की दर से नकद भुगतान करके खरीदा था, क्योंकि डिजिटल भुगतान का विकल्प उपलब्ध नहीं था। इसके बाद, झोलाछाप डॉक्टर ने पीड़ित को ‘‘भावना बूटी तैल’’ नामक 15 ग्राम दवा दी, जिसकी कीमत 76,000 रुपये प्रति ग्राम थी।

इसके बाद, उसने ‘‘देवराज रसबूटी’’ नामक चार ग्राम दवा खरीदी, जिसकी कीमत 2.6 लाख रुपये प्रति ग्राम थी। कुल मिलाकर, शिकायतकर्ता ने दवा पर कथित तौर पर 48 लाख रुपये खर्च किए हैं। पुलिस ने कहा, ‘‘इतना पैसा खर्च करने के बावजूद पीड़ित के स्वास्थ्य में कोई सुधार नहीं हुआ। मेडिकल जांच में उसे यह भी पता चला कि कथित तौर पर दवा खाने की वजह से उसकी किडनी खराब हो गई है।

प्रमुख खबरें

विमान अपहरण की कोशिश विफल करने वाले Captain Smit Machhar को मिले अशोक चक्र: ABVP

Russia इस साल 70000 भारतीय कुशल कामगारों को देगा नौकरी: विदेश मंत्री एस जयशंकर

CEC Gyanesh Kumar के इस्तीफे की मांग पर अड़े 150 AISA कार्यकर्ता हिरासत में

BJP MP Gajendra Singh Patel ने हिंदू युवाओं से की पांच बच्चे पैदा करने की अपील