आंध्र प्रदेश में इंजीनियरिंग के छात्र ने की आत्महत्या

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 12, 2025

आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले के एचेरला में बुधवार को एक स्थानीय कॉलेज के 20 वर्षीय छात्र ने आत्महत्या कर ली। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। श्रीकाकुलम जिले के पुलिस अधीक्षक के. वी. महेश्वर रेड्डी ने बताया कि पी. सृजन ने बुधवार तड़के अपने छात्रावास के कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। वह इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा था।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, सृजन फिल्म निर्माण में रुचि रखता था तथा “कथित तौर पर दवा ले रहा था और अवसाद से भी ग्रस्त था”। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 194 के तहत मामला दर्ज किया।

प्रमुख खबरें

Jammu-Kashmir में महिलाओं को आत्मनिर्भर बना रहा कौशल प्रशिक्षण अभियान, बदल रही ग्रामीण महिलाओं की जिंदगी

भारत के दोस्त रूस पर हमला, अब होगा US के 19 जहाजों का हिसाब!

ईरान की धमकियों से बौखलाए तुर्की ने बनाया दुनिया का सबसे खतरनाक ड्रोन, बिना GPS नेविगेट करेगा, वीआईपी लोगों के लिए बड़ा थ्रेट

Iran में फटा अमेरिकी बम, मारे गए IRGC के 14 सैनिक