इंग्लैंड ने बनाया रिकार्ड, वेस्टइंडीज को 6 विकेट से हराया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 21, 2019

ब्रिजटाउन। जेसन राय और जो रूट के शतक की बदौलत इंग्लैंड ने पहले एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच में अपना रिकार्ड लक्ष्य हासिल करते हुए वेस्टइंडीज को छह विकेट से हराया। वेस्टइंडीज ने क्रिस गेल (135) के 24वें एकदिवसीय शतक की बदौलत आठ विकेट पर 360 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। इंग्लैंड ने हालांकि राय की 85 गेंद में 125 रन की तूफानी पारी और रूट के 97 गेंद में 102 रन की बदौलत आठ गेंद शेष रहते चार विकेट पर 364 रन बनाकर जीत दर्ज की। यह वेस्टइंडीज की सरजमीं पर हासिल किया जाने वाला सबसे बड़ा लक्ष्य है। कुल मिलाकर यह तीसरा सबसे बड़ा लक्ष्य है जिसे हासिल किया गया। 

इसे भी पढ़े: टखने की चोट के कारण इंग्लैंड सीरीज से बाहर हुईं हरमनप्रीत कौर

टेस्ट कप्तान रूट ने इसके बाद मोर्चा संभाला और सीमित ओवरों के कप्तान इयोन मोर्गन के साथ तीसरे विकेट के लिए 16 ओवर में 116 रन जोड़कर टीम को लक्ष्य के करीब पहुंचाया। मोर्गन और रूट इसके बाद पवेलियन लौटे लेकिन दुनिया की नंबर एक टीम इंग्लैंड को लक्ष्य तक पहुंचने में परेशानी नहीं हुई। इससे पहले क्रिस गेल ने 129 गेंद में 12 छक्कों और तीन चौकों की बदौलत 135 रन की पारी खेली। वेस्टइंडीज की पारी में 23 छक्के लगे जो नया रिकार्ड है। विकेटकीपर बल्लेबाज शाई होप ने भी 64 रन की पारी खेली जबकि डेरेन ब्रावो ने 40 रन का योगदान दिया। इंग्लैंड की ओर से बेन स्टोक्स ने 37 जबकि आदिल राशिद ने 74 रन देकर तीन-तीन विकेट चटकाए। क्रिस वोक्स ने 59 रन देकर दो विकेट चटकाए।

प्रमुख खबरें

Mohammed Shami का खुलासा: Yuvraj Singh के सामने कांपने लगी थी आवाज, Dressing Room का वो अनसुना किस्सा

Gurnoor Brar को लेकर Zaheer Khan की बड़ी भविष्यवाणी, बताया क्यों यह गेंदबाज बनेगा Team India का गेमचेंजर

Silver Hallmarking में भारी उछाल: देशभर में नए केंद्रों के साथ Bureau of Indian Standards करेगा बड़ा विस्तार

Income Tax अलर्ट: REIT-InvIT से होने वाली कमाई पर बदल गए नियम, ITR फाइलिंग में रखें खास ध्यान