कोट्रेल के पांच विकेट और हेतमेयर के शतक से जीता वेस्टइंडीज

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 23, 2019

ब्रिजटाउन। शेल्डन कोट्रेल ने वेस्टइंडीज में शानदार वापसी करते हुए पांच विकेट झटके जिससे घरेलू टीम ने शुक्रवार को बारबाडोस के केनसिंगटन ओवल में दूसरे एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में इंग्लैंड पर 26 रन की जीत से पांच मैचों की श्रृंखला में 1-1 से बराबरी हासिल कर ली। कोट्रेल ने 46 रन देकर पांच विकेट चटकाये जिससे शीर्ष रैंकिंग की मेहमान टीम ने अंतिम छह विकेट 35 रन के अंदर गंवा दिये और वेस्टइंडीज के छह विकेट पर 289 रन के स्कोर का पीछा करते हुए टीम 263 रन पर सिमट गयी।

सिमरन हेतमेयर के नाबाद 104 रन और सलामी बल्लेबाज क्रिस गेल (50) के अर्धशतक की बदौलत वेस्टइंडीज ने बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद छह विकेट पर 289 रन बनाये। इयोन मोर्गन (70) और बेन स्टोक्स (79) के अर्धशतकों से इंग्लैंड की टीम 40वें ओवर तक चार विकेट पर 228 रन बनाकर अच्छी स्थिति में थी। लेकिन अंत में उसने 35 रन के भीतर छह विकेट गंवा दिये। श्रृंखला का तीसरा मैच सोमवार को ग्रेनाडा में खेला जायेगा।

प्रमुख खबरें

Katrina Kaif के Postpartum Look पर उठे सवाल, डिलीवरी के बाद शरीर को रिकवर होने में क्यों लगता है वक्त

यौन शोषण के मामले में बृजभूषण शरण सिंह की बढ़ेंगी मुश्किलें? फिर कोर्ट पहुंचीं 4 महिला रेसलर, याचिका में फैसले को पुरानी सोच वाला बताया

IIT Bombay पहुंचे Ramdas Athawale, प्रोफेसर सूर्यनारायण डूला पर कार्रवाई की उठाई मांग

Juhu में एक लड़की को देखकर क्यों बेचैन हो गई थीं Tillotama Shome? पोस्ट में बताया पूरा अनुभव