इंग्लैंड ने मैत्री मैच में स्कॉटलैंड और जर्मनी ने फ्रांस को हराया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 13, 2023

 स्टार स्ट्राइकर जूड बेलिंगहैम के शानदार प्रदर्शन से इंग्लैंड ने फुटबॉल में अपने सबसे पुराने प्रतिद्वंदी स्कॉटलैंड को एक मैत्री मैच में 3-1 से पराजित किया। बेलिंगहैम ने एक गोल किया और हेरी केन को एक गोल करने में मदद की। मेजबान स्कॉटलैंड की तरफ से कोई भी खिलाड़ी गोल नहीं कर पाया।

उसके खाते में एकमात्र गोल हैरी मैगुइरे कि आत्मघाती गोल के कारण जुड़ा। उधर डोर्टमंड में खेले गए मैत्री मैच में जर्मनी ने विश्व कप के उपविजेता फ्रांस को 2-1 से हराया। जर्मनी की टीम को शनिवार को जापान से 1-4 से हार का सामना करना पड़ा था जिसके बाद उसने हैंसी फ्लिक को कोच पद से हटा दिया था।

इस बीच यूरोपीय चैंपियनशिप के क्वालीफाइंग मैचों में स्पेन ने साइप्रस को 6-0 से,ऑस्ट्रिया ने स्वीडन को 3-1 से, नार्वे ने जॉर्जिया को 2-1 से, रोमानिया ने कोसोवा को 2-0 से, स्विट्जरलैंड ने एंडोरा को 3-0 से और इजराइल ने बेलारूस को 1-0 से हराया।

प्रमुख खबरें

Messi event controversy के बाद बंगाल में खेल मंत्रालय की कमान संभालेंगी ममता बनर्जी

IPL 2026 नीलामी: यूपी के प्रशांत वीर पर CSK ने लगाया 14.20 करोड़ का बड़ा दांव

IPL 2026 नीलामी: कैमरन ग्रीन बने सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी, KKR ने लगाए 25.20 करोड़

इंडसइंड बैंक में HDFC समूह की एंट्री, भारतीय रिज़र्व बैंक से 9.5% हिस्सेदारी की मंजूरी