कोरोना काल में इंटरनेशनल क्रिकेट की वापसी, ECB करेगी इस देश का दौरा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 22, 2020

केपटाउन। इंग्लैंड की क्रिकेट टीम अगले महीने छह सीमित ओवरों के मुकाबले खेलने के लिए दक्षिण अफ्रीका का दौरा करेगी। दक्षिण अफ्रीकी सरकार ने मेहमान टीम को कोरोना वायरस से जुड़ी यात्रा पाबंदियों से छूट दे दी है। दक्षिण अफ्रीका फिलहाल ‘अधिक जोखिम’ वाले देशों से किसी को अपने देश की यात्रा करने की स्वीकृति नहीं देता और ब्रिटेन भी इस 22 देशों की सूची में शामिल है। दक्षिण अफ्रीका सरकार ने हालांकि इंग्लैंड की टीम को नियमों में छूट दी है जो तीन हफ्ते के दौरे के दौरान केपटाउन में रहेगी। दोनों टीमों के बीच तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय और तीन एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच खेले जाएंगे। चार मैच केपटाउन के न्यूलैंड्स में खेले जाएंगे जबकि दो अन्य मैच समीप के शहर पर्ल में होंगे। इसका मतलब हुआ कि इंग्लैंड की टीम पूरे दौर के दौरान एक ही होटल में जैविक रूप से सुरक्षित माहौल में रह सकती है।

प्रमुख खबरें

वैवाहिक विवादों में कानून के दुरुपयोग पर Allahabad High Court सख्त, आगरा में दर्ज FIR रद्द

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग, Akhilesh Yadav बोले निष्पक्ष संस्था पर भाजपा का दबाव

MP OBC Quota: 27 फीसदी आरक्षण रद्द करने के आदेश के खिलाफ Supreme Court जाएगी Congress

दिल्ली अदालत का फैसला: Sharjeel Imam की अंतरिम जमानत रद्द करने से इनकार