इंग्लैंड टीम को शर्म आनी चाहिए, जॉनी बेयरस्टॉ के साथ नहीं किया न्याय: ज्योफ्री बॉयकॉट

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 12, 2021

लंदन। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ज्योफ्री बॉयकॉट का मानना है कि मौजूदा टीम प्रबंधन को शर्म आनी चाहिये जिसने जॉनी बेयरस्टॉ के टेस्ट कैरियर के साथ न्याय नहीं किया है। विकेटकीपर बल्लेबाज बेयरस्टॉ को भारत के खिलाफ पहले दो टेस्ट के लिये आराम दिया गया है। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ दोनों टेस्ट बल्लेबाज के तौर पर खेले और फिर कार्यभार प्रबंधन के चलते स्वदेश लौट आये। बेयरस्टॉ भारत के खिलाफ आखिरी दो टेस्ट के लिये उपलब्ध रहेंगे लेकिन बॉयकॉट का मानना है कि उन्हें दूसरे टेस्ट के लिये विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर जोस बटलर की जगह खेलना चाहिये था।

इसे भी पढ़ें: तेज गेंदबाजों की टीम तैयार करेगा पाकिस्तान, रोटेशन नीति पर कर रहा है काम

बटलर को पहले टेस्ट के बाद आराम दिया गया जो सीमित ओवरों की श्रृंखला के लिये लौटेंगे। बॉयकॉट ने ‘द टेलिग्राफ’ से कहा ,‘‘ बटलर भारत से लौटरहा है लेकिन उसकी जगह बेयरस्टॉ ने नहीं ली। एड स्मिथ (मुख्य चयनकर्ता) नहीं चाहता कि जॉनी विकेटकीपर के तौर पर खेले।’’ उन्होंने कहा ,‘‘ जॉनी हमेशा कहता आया है कि वह अपने पिता की तरह विकेटकीपर बल्लेबाज बनना चाहता है लेकिन स्मिथ ने फैसला ले लिया है जो अनुचित है। इंग्लैंड टीम प्रबंधन ने उसके साथ जो किया, उसे शर्मिंदा होना चाहिये।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

तेहरान की गुप्त बैठक से ‘ईरान के ओपेनहाइमर’ तक: मोसाद के उन ऑपरेशनों की कहानी जिसने हिला दिया ईरान

BTS का धमाका! नए एल्बम Arirang का 14-गानों वाला ट्रैकलिस्ट जारी, जानें रिलीज डेट और 2026 वर्ल्ड टूर का पूरा शेड्यूल

Kejriwal की ईमानदार Holi से सियासत गरम, Sandeep Dikshit बोले- त्योहारों को तो बख्श दीजिए

Ramadan Fashion: ये Pakistani Juttis बनीं नया Style Statement, इफ्तार पार्टी में करें फ्लॉन्ट