Roti Aur Kele Ke Pakoda: शाम की चाय के साथ केला और रोटी की पकौड़े का उठाएं लुत्फ, बच्चे भी हो जाएंगे खुश

By अनन्या मिश्रा | Oct 22, 2024

अक्सर हमारे घरों आलू, प्याज या बैंगन के पकौड़े बनाए जाते हैं। खासकर बारिश के मौसम में हम सभी पकोड़े खाना पसंद करते हैं। लेकिन रोजाना एक ही तरह के पकोड़े खाना बोरियत भरा हो सकता है। इसलिए बच्चे हमेशा कुछ अलग बनान के लिए कहते रहते हैं। ऐसे में अगर आप भी बच्चों की फरमाइश पर कुछ अलग बनाना चाहती हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए है।

आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपके साथ आसान तरह के पकोड़े की रेसिपी बताने जा रहे हैं, जो रोटी और केले से तैयार किए जाएंगे। इन पकोड़ों को खाने के बाद हर कोई आपकी तारीफ करेगा।

इसे भी पढ़ें: Coocking Tips: घर पर कड़ाही में बनाएं रेस्टोरेंट स्टाइल टेस्टी बन डोसा, नोट कर लें रेसिपी

सामग्री

केले- 2-3

हरा धनिया- 1 बड़ा चम्मच

नमक- स्वादानुसार

चिली फ्लेक्स- 1 चम्मच

लाल मिर्च पाउडर- आधा छोटा चम्मच

हरी मिर्च- 1 चम्मच बारीक कटी 

बेसन- 2 बड़े चम्मच 

अजवाइन- 1/4 छोटा चम्मच

जीरा- आधा छोटा चम्मच

हल्दी पाउडर- चुटकी भर

तेल- तलने के लिए

पानी- 1 कप

रोटी पकोड़ा बनाने की विधि

रोटी पकोड़ा बनाने के लिए सबसे पहले रात की बची रोटियां और थोड़े कच्चे केले ले लें। अब 2-3 केले को उबालकर उन्हें छील लें और फिर बाउल में मैश करके रख लें।

इसके बाद इसमें 1 बड़ा चम्मच बारीक कटा हरा धनिया डाल दें। अब इसमें स्वादानुसार नमक, लाल मिर्च पाउडर, बारीक कटी हरी मिर्च और चिली फ्लेक्स अच्छे से मिक्स करें।

अब बेसन का घोल तैयार करें और उसमें 2 बड़े चम्मच बेसन डालकर इसमें आधा छोटा जीरा, चिली फ्लेक्स, 1/4 छोटा चम्मच अजवाइन, नमक, बारीक कटी हुई हरी मिर्च और हल्दी पाउडर मिलाएं। इसके बाद पानी डालकर घोल बना लें।

अंत में चुटरी भर बेकिंग सोडा डालें और अच्छे से मिला लें। हालांकि इस बात का ध्यान रखें कि यह घोल ज्यादा गाढ़ा या पतला न हो।

इस घोल में मैश किए हुए केले अच्छे से मिला लें। फिर रोटी के 4 से 6 टुकड़े कर लें।

अब कड़ाही में तलने के लिए तेल गर्म कर लें और केले व रोटी के टुकड़ को बेसन के घोल में डुबोकर कड़ाही में तलने के लिए डाल लें। फिर इनको सुनहरा ब्राउन होने तक तलें और फिर प्लेट में गर्मागर्म निकालें। इसको हरी धनिया की चटनी के साथ सर्व करें।

प्रमुख खबरें

UP STF ने Lucknow में कारोबारियों से लूटपाट करने वाले गिरोह के छह सदस्यों को दबोचा

Tamil Nadu में रुक-रुककर बारिश के बीच मनी Diwali, पटाखों से 269 लोग झुलसे

पंजाब में Crime Rate राष्ट्रीय औसत से कम, DGP Gaurav Yadav ने पेश किए NCRB आंकड़े

Mehbooba Mufti ने Jammu के शिव मार्केट के पीड़ित दुकानदारों के लिए मांगी तुरंत आर्थिक मदद