सीएम योगी ने किया फायर स्टेशन का लोकार्पण, कहा- दो सालों में हर तहसील में होगा अग्निशमन केंद्र

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 02, 2022

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने शुक्रवार को प्रदेश के 18 जिलों के लिए 25 अग्निशमन केंद्रों का लोकार्पण किया तथा 25 अग्निशमन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। साथ ही उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि अगले दो वर्ष में प्रदेश की हर तहसील में हर हाल में अग्निशमन केंद्र की स्‍थापना की जाए। शुक्रवार को यहां लोक भवन (मुख्यमंत्री कार्यालय) के सभागार में 25 अग्निशमन केंद्रों के लोकार्पण के बाद आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्‍यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में तेजी से ऐसे कार्यक्रमों को आगे बढ़ाया जा रहा है, जिसके माध्यम से पूरे पुलिस बल की व्यवस्था को बेहतर किया जा सके। उन्‍होंने कहा कि विगत पांच वर्षों में प्रदेश में डेढ़ लाख से अधिक पुलिस कार्मिकों की भर्ती की गयी है, जिससे प्रदेश की कानून व्यवस्था बेहतर हुई और प्रदेश में निवेश बढ़ा है। राज्य के बारे में लोगों की धारणा बदली है तथा प्रदेश के नौजवानों को रोजगार व नौकरियां मिलीं हैं।

प्रमुख खबरें

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर

MP में OBC आरक्षण 14 फीसदी होने पर BJP ने कमलनाथ सरकार को घेरा