गोवा में भाजपा नेताओं से बोले जेपी नड्डा, बाढ़ पीड़ितों की सहायता सुनिश्चित करें

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 24, 2021

पणजी। गोवा के दो दिवसीय दौरे पर शनिवार को पणजी पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सांसदों, विधायकों और पार्टी पदाधिकारियों से कहा कि वे भारी बारिश की वजह से आई बाढ़ से प्रभावित लोगों की सहायता सुनिश्चित करें। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की गोवा इकाई के अध्यक्ष सदानंद तनावड़े, मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत और अन्य पार्टी पदाधिकारियों ने नड्डा के दोपहर यहां पहुंचने पर उनका स्वागत किया। इस संबंध में एक पदाधिकारी ने कहा, ‘‘अपने संबोधन में नड्डा ने नेताओं से कहा कि वे सुनिश्चित करें कि पार्टी संगठन बाढ़ प्रभावितों तक पहुंचे। उन्होंने कोविड-19 टीकाकरण को लेकर राज्य सरकार की प्रशंसा भी की।’’ 

इसे भी पढ़ें: राज्यसभा में पर्चा कांड पर बोले जेपी नड्डा, संसद की मर्यादा के खिलाफ काम करने का TMC का पुराना इतिहास 

पार्टी इकाई द्वारा जारी कार्यक्रम के मुताबिक नड्डा रविवार की सुबह साढ़े आठ बजे उत्तरी गोवा स्थित मनगुयेशी मंदिर के दर्शन करेंगे और सवा नौ बजे कुंडई में तपोभूमि स्थित सदगुरु ब्रह्मेश्वरानंदाचार्य स्वामी के साथ पौधारोपण कार्यक्रम में शामिल होंगे। नड्डा इसके बाद 10 बजकर 30 मिनट पर पणजी स्थित डॉन बॉस्को हाई स्कूल में बने टीकाकरण केंद्र का दौरा करेंगे और दौरे के समापन पर अपराह्न तीन बजकर 15 मिनट पर संवाददाता सम्मेलन करेंगे।

प्रमुख खबरें

Global Oil Crisis: अमेरिका ने भारत को दी रूसी तेल खरीदने की विशेष छूट, कहा- समुद्र में फंसे स्टॉक को जल्द बाज़ार में लाएं

हमें माफ कर दो...बैकफुट पर आया ईरान, राष्ट्रपति ने किया साफ, पड़ोसी देशों पर अब हमले नहीं किए जाएंगे

Bhanga Bengal से LPG Price तक, Mamata Banerjee ने खोला Central Govt के खिलाफ मोर्चा

Indian Ocean में बड़ा खेल! ईरान के डूबते जहाज के बीच भारत ने दूसरे को Kochi में क्यों दी एंट्री? जयशंकर ने खोला राज