सुदर्शना फाउंडेशन द्वारा स्वतंत्रता दिवस का उत्साहपूर्ण उत्सव और विशेष सम्मान समारोह

By प्रेस विज्ञप्ति | Aug 16, 2025

नई दिल्ली। सुदर्शना फाउंडेशन ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मयूर विहार, पॉकेट वन में एक विशेष समारोह का आयोजन किया। इस कार्यक्रम से पूर्व,  सुदर्शना फाउंडेशन द्वारा मयूर विहार में ध्वजारोहण और वृक्षारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस समारोह में स्वतंत्रता दिवस को बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ वकील एडवोकेट रवींद्र कुमार उपस्थित थे। अपने भाषण में उन्होंने समाज को एकता और भाईचारे का संदेश दिया तथा देश की प्रगति के लिए सभी को एकजुट होने का आह्वान किया। सुदर्शना फाउंडेशन के दिल्ली अध्यक्ष इकराम ने इस कार्यक्रम के आयोजन में महत्वपूर्ण योगदान दिया, जिसके कारण यह समारोह सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।


इस कार्यक्रम में फाउंडेशन की अध्यक्षा संयुक्ता देशमुख, पदाधिकारी कोमल मोहोल डे और सृष्टि चव्हाण ने अपने विचार व्यक्त किए। संयुक्ता देशमुख ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व और सामाजिक एकता पर जोर देते हुए कहा, "हमारा उद्देश्य देशभक्ति और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को समाज के प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाना है।" कोमल मोहोल डे ने पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सहभाग के महत्व पर प्रकाश डाला, जबकि सृष्टि चव्हाण ने युवा पीढ़ी को देशसेवा के लिए प्रेरित करने का संदेश दिया। इकराम ने भी कार्यक्रम के सफल आयोजन पर संतुष्टि व्यक्त की और फाउंडेशन के सामाजिक कार्यों को गति देने का संकल्प दोहराया।


इस समारोह में आसपास के नागरिक और बच्चे बड़ी संख्या में उपस्थित थे। 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत उन्हें तिरंगे वितरित किए गए। इसके साथ ही, सामाजिक जिम्मेदारी के तहत उपस्थित लोगों के लिए भोजन वितरण का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। इस पहल ने उपस्थित लोगों में देशभक्ति और सामाजिक सहभाग की भावना को जागृत किया।


फाउंडेशन हमेशा सामाजिक और पर्यावरणीय पहलों में सक्रिय रूप से भाग लेता रहा है। दिल्ली अध्यक्ष इकराम के सहयोग से आयोजित इस समारोह के माध्यम से फाउंडेशन ने समाज में एकता और देशभक्ति का संदेश फैलाने का सफल प्रयास किया। स्थानीय नागरिकों ने भी इस पहल की सराहना की और भविष्य में ऐसे कार्यक्रमों को समर्थन देने की इच्छा जताई।


देशसेवकों का विशेष सम्मान

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) के पुलिस अधीक्षक श्री प्रतीक विजयकुमार ठुबे, गाजियाबाद के ट्रांस  हिंडन के पुलिस उपायुक्त श्री निमिष पाटील को उनकी देशसेवा और सामाजिक कार्य में अतुलनीय योगदान के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया।  सुदर्शना फाउंडेशन की अध्यक्षा संयुक्ता देशमुख ने उनके कार्यालय में जाकर उन्हें स्मृति चिन्ह (मोमेंटो) और एक छोटा पौधा भेंटकर सम्मानित किया।

प्रमुख खबरें

Bangladesh में हो रहा भारी बवाल, भारत ने ले लिया तगड़ा एक्शन, 35 गिरफ्तार

गौतम गंभीर को लेकर कपिल देव का दो टूक: वो कोच नहीं, टीम संभालने वाले मैनेजर हैं!

बांग्लादेश में ऐसा क्या हुआ? अमेरिका भी आ गया टेंशन में, नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी

विपक्ष के हंगामे के बीच कर्नाटक में हेट स्पीच और हेट क्राइम बिला पास, मंत्री ने कहा- कोई राजनीतिक प्रतिशोध नहीं