Waqf Law पर मुसलमानों के ऐलान से हिल गया पूरा बंगाल! तृणमूल मंत्री ने सांप्रदायिक राजनीति के लिए भाजपा पर साधा निशाना

By अभिनय आकाश | Apr 11, 2025

विवादास्पद वक्फ अधिनियम को लेकर सरकार और विपक्षी दलों के बीच जारी राजनीति के साथ ही देश के कई हिस्सों में नए कानून के खिलाफ विरोध प्रदर्शन भी जोर पकड़ रहे हैं। प्रदर्शनकारी इस कानून को निरस्त करने की मांग कर रहे हैं। शुक्रवार को कोलकाता के अलियाह विश्वविद्यालय के हजारों छात्रों ने वक्फ अधिनियम के खिलाफ विशाल विरोध प्रदर्शन किया और मार्च निकाला। शहर के मेयर और बंगाल के मंत्री फिरहाद हकीम ने कहा कि भाजपा राज्य को धार्मिक आधार पर बांटने की कोशिश कर रही है, लेकिन उसकी योजना सफल नहीं होगी। सिलीगुड़ी में भी मुस्लिम समुदाय के सदस्यों द्वारा इसी तरह का विरोध प्रदर्शन किया गया।

इसे भी पढ़ें: 'भारत का धर्मनिरपेक्ष ढांचा खतरे में, नीतीश और नायडू को सबक सिखाना जरूरी', वक्फ एक्ट के खिलाफ लखनऊ में प्रदर्शन

पिछले हफ़्ते मैराथन बहस के बाद वक्फ (संशोधन) विधेयक 2025 संसद के दोनों सदनों से पारित हो गया और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मंज़ूरी के बाद यह कानून बन गया। विधेयक के पारित होने के बाद, कानून को चुनौती देते हुए विपक्ष की कई याचिकाएँ सुप्रीम कोर्ट में दायर की गईं। बंगाल में हमें कोई समस्या नहीं है क्योंकि हमारी मुख्यमंत्री का नाम ममता बनर्जी है। बंगाल सभी धर्मों के लिए सद्भाव का एकमात्र स्थान है। बिल के ज़रिए केंद्र सरकार ने धार्मिक विभाजन पैदा करने की कोशिश की है, लेकिन यह बंगाल में कारगर नहीं होगा।

इसे भी पढ़ें: '50 जगहों पर 10,000 लोग होंगे और...', ममता के मंत्री ने दी कोलकाता ठप करने की धमकी, BJP ने शेयर की Video

मुस्लिम समुदाय का प्रतिनिधित्व करने वाले छात्रों ने आलिया विश्वविद्यालय परिसर से मार्च शुरू किया, जो पार्क सर्कस क्रॉसिंग पर समाप्त होना था। हाल ही में विरोध मार्च काफी हद तक शांतिपूर्ण रहा, जिसमें प्रतिभागियों ने वक्फ अधिनियम के खिलाफ नारे लगाए और कानून को निरस्त करने की मांग की। यह मार्च पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में हिंसक विरोध प्रदर्शन के कुछ ही दिनों बाद हुआ।

प्रमुख खबरें

USA के Pennsylvania राज्य में नर्सिंग होम में विस्फोट होने से दो लोगों की मौत

प्रवासियों की संख्या 10 प्रतिशत और बढ़ी तो बांग्लादेश का हिस्सा बन जाएगा असम : Chief Minister

Pakistani Balloon | पाकिस्तान की नापाक हरकत? कुपवाड़ा के बाग में मिला PIA गुब्बारा, सुरक्षा बलों की चौकसी बढ़ी

Uttar Pradesh: अदालत में पेशी पर लाया गया इनामी बदमाश हुआ फरार, बाद में गिरफ्तार