महाराष्ट्र में पर्दे के पीछे हुए खेल से पूरा देश स्तब्ध, राज्यपाल दें इस्तीफा: गहलोत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 24, 2019

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रविवार को कहा कि महाराष्ट्र के राजनीतिक घटनाक्रम में राज्यपाल की भूमिका भाजपा से मिलीभगत वाली प्रतीत होती है जोकि दुर्भाग्यपूर्ण है और राज्यपाल को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देना चाहिए। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में पर्दे के पीछे हुए खेल से पूरा देश स्तब्ध है।

इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र में जुगाड़ के फिक्सर को जनादेश के सिक्सर ने ध्वस्त किया: नकवी

गहलोत ने कहा, ‘‘पर्दे के पीछे यह जो लुकाछिपी का खेल खेला गया है, पूरा देश उससे स्तब्ध है। कल पूरे देश में इस बात की चर्चा रही, यह उदाहरण बन गया है। मेरा मानना है कि राज्यपाल महोदय को नैतिक आधार पर इस्तीफा देना चाहिए।’’ उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस, राकांपा और शिवसेना के पास में बहुमत है। वह इसकी घोषणा भी कर चुके हैं। और जब वह कल दावा पेश करने वाले थे तो ऐसे में आपने क्या खेल खेला।’’ चुनावी बांड विवाद पर गहलोत ने कहा, ‘‘यह देश में आजादी के बाद का सबसे बड़ा घोटाला है। किनसे क्या सौदे किए गए, उनके बदले में क्या बॉन्ड लिए गए हैं, क्या छूट दी गई है देश की और विदेशी कंपनियों को किसी को नहीं मालूम है इतना बड़ा गेम हुआ है। और 90 फीसद से ज्यादा बॉन्ड मिले भाजपा को। उससे वह खेल खेल रहे हैं पूरे देश में, चुनाव लड़वा रहे है, खर्च कर रहे हैं, हॉर्स ट्रेडिंग कर रहे हैं, सब कुछ कर रहे हैं। हर जिले में कार्यालय बना रहे हैं जमीने ले ले करके, कहां से पैसा आ रहा है?’’

प्रमुख खबरें

Tata Sons के पुनर्गठन की तैयारी, दो कंपनियों के विलय का Tata Trusts ने रखा प्रस्ताव

Haryana Police में रिक्तियां भरने के लिए अगले साल होगी 20000 कर्मियों की भर्ती

Bihar में Rabi 2026 से लागू होगी PMFBY, 15 नवंबर से शुरू होंगे किसानों के आवेदन

US के Operation Economic Outcast के खिलाफ ICAO पहुंचा Iran, उड़ानें बहाल करने की मांग