मेरठ में RRTS निर्माण के चलते बेपटरी होती यातायात व्यवस्था से नाराज उद्यमियों ने RRTS प्रबंधन को लिखा शिकायती पत्र

By Rajeev Sharma | Sep 07, 2021

मेरठ में रैपिड और मैट्रो के काम के कारण यातायात व्यवस्था पटरी से उतर चुकी है। दिल्ली रोड पर सुबह से ही जाम लग जाता है। यातायात नियंत्रित करने के लिए RRTSद्वारा की गई व्यवस्था पर उद्यमियों ने नाराजगी जताई है। मेरठ में PIMA (परतापुर इंडस्ट्रियल स्टेट मैनुफेक्चर्स एसोसिएशन ) के अध्यक्ष निपुन जैन ने RRTS को पत्र लिखकर अनियंत्रित यातायात की शिकायत की है। पीमा प्रेसीडेंट का कहना है यातायात नियंत्रण में लगा स्टाफ गंभीर नहीं है। स्टाफ की लापरवाही के कारण कभी भी यहां बड़ा हादसा हो सकता है।

अब पीमा अध्यक्ष निपुण जैन ने आरआटीएस साइट मैनेजर को शिकायती पत्र लिखते हुए कहा है कि जो स्टाफ आरआरटीएस ने यहां ट्रैफिक मैनेजमेंट में लगाया है वो गंभीर नहीं है। सारे दिन गार्ड मोबाइल में व्यस्त रहते हैं। ट्रैफिक की ओर जरा भी ध्यान नहीं रहता।जिससे कभी भी कोई बड़ा हादसा होने की सम्भावना बनी रहती है। 

प्रमुख खबरें

सपा नेता Azam Khan को Supreme Court से झटका, मनी लॉन्ड्रिंग केस की अर्जी HC भेजी

बढ़ तो रही है मगर बूढ़ी हो रही है भारत की आबादी! Supreme Court के फैसले से देश के सामने उभरी नई चिंता

US Midterm Elections में Republican Party की हार पर Donald Trump ने झाड़ा पल्ला

Republican सांसद Thomas Massie ने Pete Hegseth से मांगा इस्तीफा, Impeachment की दी चेतावनी