लालच की महामारी फैल चुकी है, ‘शहरी सड़न’ को ‘न्यू नॉर्मल’ मान लिया गया है: Rahul Gandhi

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 21, 2026

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शहरी इलाकों में बुनियादी ढांचे की स्थिति को लेकर बुधवार को दावा किया कि देश में लालच की महामारी फैल चुकी है और समाज मर रहा है क्योंकि ‘‘शहरी सड़न’’ को “न्यू नॉर्मल (अब सामान्य बात)” मान लिया गया है। उन्होंने ‘एक्स’ पर एक पत्रकार का वीडियो का साझा किया जिसमें दिल्ली के किराड़ी इलाके में में कई घरों के सामने पानी और कचरा जमा होने का उल्लेख किया गया है।

उन्होंने कहा, ‘‘देश में लालच की महामारी फैल चुकी है, शहरी सड़न जिसका सबसे डरावना चेहरा है। हमारा समाज इसलिए मर रहा है क्योंकि हमने इस सड़न को “न्यू नॉर्मल” मान लिया है, सुन्न, निशब्द, बेपरवाह।’’ राहुल गांधी ने इस बात पर जोर दिया कि जवाबदेही की मांग करो, वरना यह सड़न हर दरवाज़े तक पहुंचेगी।

प्रमुख खबरें

Congress का AAP पर बड़ा हमला, Ajay Maken बोले- BJP की Proxy थी, अब मुखौटा उतरा

Frizzy Hair से हैं परेशान? ये 5 चीजें मिलाकर बनाएं DIY Conditioner, बाल बनेंगे सुपर सॉफ्ट और शाइनी

लोकतंत्र में लोक की आस्था का प्रमाण– बम्पर मतदान

80 की उम्र लड़ने की नहीं, संपत्ति विवाद में SC की संजय कपूर के परिवार को सलाह, मध्यस्थता से मामला सुलझाने का सुझाव