क्या आपके पास परमाणु बम हैं? एर्दोगन ने हमास को बताया राजनीतिक संगठन

By अभिनय आकाश | Nov 15, 2023

तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तय्यिप एर्दोगन ने कहा कि इज़राइल एक आतंकवादी राज्य था जो गाजा में युद्ध अपराध कर रहा और अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन कर रहा है। देश की संसद में सांसदों से बात करते हुए एर्दोगन ने अपना विचार दोहराया कि हमास एक आतंकवादी संगठन नहीं है। इज़रायली प्रधान मंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से यह घोषणा करने के लिए कहा गया कि इज़रायल के पास परमाणु बम हैं या नहीं। एर्दोगन ने कहा कि हमास एक राजनीतिक दल है जिसे फिलिस्तीनियों ने चुना है।

इसे भी पढ़ें: जब 100 प्रतिशत मतदान होगा तभी जनप्रतिनिधियों की गुणवत्ता में सुधार होगा

इससे पहले, तैय्यप एर्दोगन ने इजरायली और फिलिस्तीनी बलों के बीच तत्काल युद्धविराम का आह्वान करते हुए कहा कि मुस्लिम देशों को क्षेत्र में स्थायी शांति सुनिश्चित करने के लिए मिलकर काम करना चाहिए। हमास एक आतंकवादी संगठन नहीं है, यह एक मुक्ति समूह है, 'मुजाहिदीन' अपनी भूमि और लोगों की रक्षा के लिए लड़ाई लड़ रहा है।

प्रमुख खबरें

TCS के नतीजों से IT शेयरों में उछाल, निवेशकों की संपत्ति 65648 करोड़ रुपये बढ़ी

Navi Pillay को Nobel Peace Prize मिलने पर भारतीय कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

Chirag Paswan ने साझा किया संघर्ष, पिता की पार्टी से बेदखल होने पर तरस खाने के बजाय चुनी लड़ाई

TVS Group में संपत्ति बंटवारे पर तकरार, TVS Holdings के स्वामित्व पर विवाद गहराया