मुसलमानों का खलीफा बने घूम रहे थे एर्दोआन, उनके ही देश में हुई नबी की शान में गुस्ताखी, पैंगबर मोहम्मद का...

By अभिनय आकाश | Jul 02, 2025

तुर्किए के लिए एक बहुत बड़ी परेशानी खड़ी हो गई है। इस परेशानी की वजह पैंगबर का एक कॉर्टून है। तुर्किए की एक मैगजीन ने एक कार्टून छापा और जिसे लोगों ने आपत्ति जताई। दावा किया की कार्टून में पैंगबर मोहम्मद और पैंगबर मूसा की तस्वीर दिखाई गई है। इसी आपत्ति को लेकर इस्तांबुल की एक अदालत ने मैगजीन पर कानूनी कार्रवाई करने का आदेश दिया। हालांकि प्रकाशकों का दावा है कि इस कॉर्टून का पैगंबर मोहम्मद से कोई लेना देना नहीं है। चूंकि मामाल लोगों की धार्मिक भावनाओं से जुड़ा हुआ था इसी वजह से इसका असर पूरे देश में देखने को मिला। राजधानी इस्तांबुल से लेकर तुर्किए के अलग अलग शहरों में प्रदर्शन शुरू हो गए। हथियारबंद भीड़ सड़कों पर नारेबाजी करने लगी। जिसकी वजह से पुलिस को नाकाबंदी करनी पड़ी। कुछ जगह पर ये प्रदर्शन हिंसक भी हो गई। 

इसे भी पढ़ें: इमरान को जेल में किया जा रहा टॉर्चर, मुनीर मरवाना चाहते हैं, पाकिस्तान में इस दावे से मचा हड़कंप

तुर्किए से आई तस्वीरें राष्ट्रपति एर्दोआन पर भी सवाल खड़े करती है। एर्दोआन खुद को इस्लामिक जगत के खलीफा के तौर पर दिखाते हैं। गाजा युद्ध से लेकर इजरायल और ईरान के बीच जंग तक एर्दोआन ने बार बार इस्लामिक एकता की दलील दी है। लेकिन उनके ही देश में नबी की शान में गुस्ताखी का इल्जाम साबित करता है कि एर्दोआन के इस्लामिक एकता के दावे सिर्फ भाषणबाजी तक सीमित हैं। जब भीड़ सड़कों पर आ गई और अल्लाह हू अकबर के नारे लगने लगे। तब जाकर एर्दोआन की पुलिस ने कार्रवाई की। 

प्रमुख खबरें

Iran war Crisis: PM Modi एक्शन में, कल मुख्यमंत्रियों संग करेंगे High Level Meeting

Shaurya Path: Indian Army ने उतारी ड्रोन वाली घातक फौज, Shaurya Squadron से दुश्मन का खेल पल भर में होगा खत्म

इजरायल का सनसनीखेज दावा: IRGC नेवी कमांडर Alireza Tangsiri की हत्या, Iran ने साधी चुप्पी

Vijay-Sangeetha विवाद के बीच Aarti Ravi का सवाल- क्या पति की Market Value से मिलती है पत्नी को हमदर्दी?