ईशा देओल का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक होने के कुछ घंटे बाद बहाल हुआ

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 11, 2021

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री ईशा देओल ने रविवार को बताया कि उनका इंस्टाग्राम अकाउंट अब बहाल हो गया है। गौरतलब है कि कुछ घंटे पहले उनका अकाउंट हैक हुआ था और उन्होंने अपने प्रशंसकों से कहा था कि उनके अकाउंट से भेजे जाने वाले किसी भी संदेश पर प्रतिक्रिया नहीं दें। अभिनेत्री ने इस मुद्दे को तत्परता से हल करने पर इंस्टाग्राम के कर्मियों का ट्विटर पर आभार व्यक्त किया। उन्होंने लिखा, ‘‘आप सभी को सूचित करना चाहती हूं कि मेरा इंस्टाग्राम अकाउंट बहाल हो गया है। मैं इंस्टाग्राम की टीम का आभार व्यक्त करती हूं जिन्होंने तत्परता से काम किया और आवश्यक कदम उठाए।’’

इसे भी पढ़ें: 'मेरे हंसने तक के लिए भी मुझ पर केस हुआ', वीडियो में देखें क्या बोलीं कंगना रनौत

असुविधा के लिए खेद है।’’ उन्होंने ट्विटर पर यह जानकारी देने के साथ ही एक स्क्रीनशॉट साझा किया था, जिसमें ‘कॉपीराइट उल्लंघन’’ का संदेश दिखाई देता है। उनका ‘डिस्प्ले’ नाम बदलकर ‘इंस्टाग्राम सपोर्ट’ कर दिया गया था। उल्लेखनीय है कि हाल में पार्श्व गायिका आशा भोंसले, अभिनय से राजनीति में आईं उर्मिला मातोंडकर, इंटीरियर डिजाइनर सुजैन खान, अभिनेता विक्रांत मेसी और कोरियोग्राफर-निर्देशक फराह खान के सोशल मीडिया अकाउंट भी हैक हो गए थे।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर