By रेनू तिवारी | Jul 23, 2018
अपनी बोल्ड तस्वीरों और डांस के लिए अकसर चर्चा में रहने वाली एक्ट्रेस ईशा गुप्ता इनदिनों पॉपुलर डांस रिएलिटी शो 'हाई फीवर' जज कर रही हैं। रविवार के प्रसारित एपिसोड में ईशा को एक डांस परफॉर्मेंस सोशल मीडिया पर भी काफी लोगों को पसंद आ रहा हैं। ईशा कोरियोग्रफर-डांसर सलमान यूसुफ खान के साथ 'गोलियों की रासलीला: रामलीला' के गाने 'लाल इश्क' पर डांस कर रही है। और दोनों के रोमेंटिक केमिस्ट्री ने स्टेज पर आग लगा दी दोनों ने अपनी परफॉर्मेंस से लाल इश्क को सुनहरा इश्क बना दिया। ये शो में उनका पहला परफॉर्मेंस होगा
यहां देखें ईशा का हॉट मूव्ज डांस
'हाई फीवर' एंड टीवी पर शनिवार और रविवार रात 9 बजे टेलिकास्ट होता है। ईशा और सलमान के अलावा कोरियोग्राफर-फिल्ममेकर अहमद खान भी इस शो को जज करते हैं।
आपको बता दें कि सलमान ने 2009 में डांस रिएलिटी शो 'डांस इंडिया डांस सीजन 1' जीता था। उसके बाद वो घर-घर में पहचाने जाने लगे। उन्होंने 'झलक दिखला जा' सीजन 4,5,6,7 में बतौर कोरियोग्राफर भी काम किया था।