Asian Games में Esha Singh ने 25 मीटर पिस्टल में जीता सिल्वर, मनु भाकर पदक से चूकीं

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Sep 28, 2026

भारतीय निशानेबाज ईशा सिंह ने सोमवार को यहां एशियाई खेलों की महिला 25 मीटर पिस्टल व्यक्तिगत स्पर्धा में एक निशाने से स्वर्ण पदक गंवाया लेकिन लगातार पांच शूट-ऑफ के रोमांचक दौर के बाद रजत पदक पक्का करने में सफल रही। हैदराबाद की 21 वर्षीय ईशा इस वर्ग की मौजूदा विश्व नंबर एक हैं। उन्होंने रजत की दौड़ में बने रहने के लिए तीन शूट-ऑफ जीते।

इससे पहले दो बार की ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर इस स्पर्धा के फाइनल में जगह बनाने में नाकाम रहने के बाद एशियाई खेलों से पदक के बिना लौटेंगी। ईशा ने क्वालीफिकेशन में आठवें स्थान पर रहते हुए फाइनल में पहुंचकर भारत की पदक उम्मीदें कायम रखीं। मनु 579 अंक के साथ 11वें स्थान पर रहीं, जो फाइनल में पहुंचने के लिए पर्याप्त नहीं था।

ईशा ने क्वालीफिकेशन में 580 अंक जुटाए थे। मनु के लिए यह एशियाई खेलों का निराशाजनक अभियान रहा। इससे पहले वह महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में भी पदक जीतने में नाकाम रही थीं।

भारतीय महिला टीम भी पदक की दौड़ में थी, लेकिन अहम समय पर राही सरनोबत की एक चूक टीम पर भारी पड़ी। सरनोबत ने चौथी सीरीज (प्रत्येक सीरीज में पांच निशाने लगाने होते हैं) में 39 अंक का निराशाजनक स्कोर किया। इसके बाद भारत की पदक की उम्मीदें समाप्त हो गईं।

सरनोबत 568 अंक के साथ 30वें स्थान पर रहीं।

प्रमुख खबरें

ब्रिटेन में US बेस पर बड़ा हमला, 5 आतंकी गिरफ्तार, ईरान पर शक!

Sushant Singh Rajput की मौत पर फिर उठे सवाल, बहन Shweta बोलीं- शरीर पर थे कई घाव

कैसे खुलेगा होर्मज? ईरान ने कही सीधी बात, ट्रंप ने किया ना, अब IRGC ने दिखाए अपने तेवर

Supreme Court ने डॉक्टरों से मारपीट के आरोपी शिवसेना पार्षद Ramesh Mhatre की जमानत पर लगाई रोक