By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 02, 2022
एस्सार कैपिटल ने ओडिशा में करीब 52,000 करोड़ रुपये के निवेश से कई परियोजनाएं स्थापित करने की योजना की बृहस्पतिवार को घोषणा की। कंपनी के निदेशक प्रशांत रुइया ने यहां मेक इन ओड़िशा सम्मेलन 2022 के दौरान इस निवेश योजना का ऐलान करते हुए कहा कि ओडिशा में 12,000 करोड़ रुपये के निवेश से एक ‘पैलेट’ परिसर स्थापित किया जाएगा। उन्होंने कहा, इसके अलावा 40,000 करोड़ रुपये के निवेश से एक पेट्रोकेमिकल परिसर भी ओडिशा में लगाने की कंपनी की योजना है।
इस बीच, ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने 1,500 करोड़ रुपये के निवेश से प्रस्तावित स्टेनलेस स्टील पार्क की आधारशिला रखी। देश के इस पहले स्टेनलेस स्टील पार्क का निर्माण जिंदल स्टेनलेस स्टील (जेएसएल) की तरफ से किया जा रहा है। इसे छह साल के भीतर दो चरणों में विकसित किया जाएगा।