Essar Power आंध्र प्रदेश में Renewable Energy प्रोजेक्ट पर 4500 करोड़ रुपये खर्च करेगी

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Nov 04, 2026

नयी दिल्ली, चार नवंबर एस्सार पावर आंध्र प्रदेश में 300 मेगावाट की नवीकरणीय ऊर्जा परियोजना में करीब 4,500 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। यह निवेश उसकी नवीकरणीय ऊर्जा इकाई एस्सार रिन्यूएबल्स लिमिटेड (ईआरएल) और सार्वजनिक क्षेत्र की एनएचपीसी लिमिटेड के बीच बिजली खरीद समझौते (पीपीए) पर हस्ताक्षर के बाद किया जाएगा। कंपनी ने बयान में कहा कि इस परियोजना में सौर और पवन ऊर्जा उत्पादन के साथ बैटरी ऊर्जा भंडारण प्रणाली (बीईएसएस) का इस्तेमाल किया जाएगा, ताकि विश्वसनीय और मांग के अनुरूप उपलब्ध कराई जा सकने वाली नवीकरणीय ऊर्जा की आपूर्ति की जा सके।

उन्होंने कहा, ‘‘एस्सार रिन्यूएबल्स में हमारा ध्यान सौर, पवन और बैटरी ऊर्जा भंडारण प्रणालियों के क्षेत्र में मजबूत खंड तैयार करने पर है। इसके लिए हम भारत के नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में बढ़ते अवसरों का लाभ उठा रहे हैं। एनएचपीसी के साथ 300 मेगावाट की एफडीआरई परियोजना इस दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

इससे हमारा खंड मजबूत होगा और बड़े पैमाने पर विस्तार करने में सक्षम नवीकरणीय ऊर्जा कारोबार खड़ा करने की हमारी महत्वाकांक्षा को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी।’’

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में 1 लाख करोड़ रुपये की जमीन निजी हाथों में देने का आरोप, Congress ने CM धामी को घेरा

Odisha के गिडिपाबली में भूस्खलन के बाद रोका गया बचाव अभियान, 10 लोग अब भी लापता

ज्ञानेश कुमार साथ होते तो...ट्रंप की पार्टी को मिडटर्म इलेक्शन में मिली शिकस्त पर CJP ने लिए मजे

Khunti में तीन नाबालिगों से दुष्कर्म के आरोप में तीन रिश्तेदार गिरफ्तार, BNS और POCSO के तहत केस