साल 2019 में 93 करोड़ टन खाना हुआ बर्बाद, भारत में सालाना प्रति व्यक्ति 50 किलो होती है बर्बादी: रिपोर्ट

By अनुराग गुप्ता | Mar 05, 2021

नयी दिल्ली। संयुक्त राष्ट्र की तरफ से तैयार की गई एक रिपोर्ट के मुताबिक साल 2019 में 931 मिलियन टन यानी की 93 करोड़ 10 लाख टन खाना बर्बाद हुआ है। जो कुल उपलब्ध भोजन का 17 फीसदी है। दरअसल, खाने की बर्बादी के सूचकांक वाली रिपोर्ट में यह दावा किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक जो खाना बर्बाद हुआ है वह घरों, खुदरा दुकानदारों, रेस्त्रांओं समेत खाने की अन्य जगहों से मिला है। 

इसे भी पढ़ें: अखण्ड भारत संबंधी मोहन भागवत का बयान बहुत गहराई से भरा हुआ है 

खाने की बर्बादी के सूचकांक वाली रिपोर्ट को संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (UNEP) ने जारी की है। अंग्रेजी समाचार पत्र 'द टाइम्स ऑफ इंडिया' में छपी एक खबर के मुताबिक बर्बाद हुए खाने का वजन भारत में साल 2019-20 में अनाज, तिलहन, गन्ना और बागबानी के कुल उत्पादन के बराबर है। रिपोर्ट के मुताबिक वैश्विक स्तर पर सबसे ज्यादा खाना घरों में बर्बाद होता है, उसके बाद होटल और रेस्त्राओं में देखा गया है। वैश्विक स्तर पर सालाना प्रति व्यक्ति 121 किलो खाना बर्बाद हो जाता है। जबकि घरों में 74 किलो होता है।

दक्षिण एशियाई देशों में भारत बेहतर

रिपोर्ट में दक्षिण एशियाई देशों का डेटा साझा किया है। बता दें कि भारत में घरों में बर्बाद होने वाले खाद्य पदार्थ की मात्रा प्रति वर्ष प्रति व्यक्ति 50 किलो होने का अनुमान है। हालांकि, इस सूची में अफगानिस्तान 82 किलो से साथ टॉप पर है। जबकि नेपाल 79 किलो के साथ दूसरे स्थान पर है। वहीं, श्रीलंका में 76 किलो, पाकिस्तान में 74 किलो, बांग्लादेश में 65 किलो खाने की बर्बादी हो रही है। 

इसे भी पढ़ें: भारत की इज़राइल और फलस्तीन को नसीहत, कहा- किसी भी एकतरफा कार्रवाई से बचना चाहिए 

दक्षिण एशियाई देशों के अलावा बात करें तो चीन में घरों में सालाना प्रति व्यक्ति 64 किलो खाने की बर्बादी हो रही है। जबकि अमेरिका में 59 किलो होती है। संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम की कार्यकारी निदेशक इंगर एडंरसन ने कहा कि अगर हमें जलवायु परिवर्तन , प्रकृति और जैव विविधता के क्षरण तथा प्रदूषण और बर्बादी जैसे संकटों से निपटने के लिए गंभीर होना है तो कारोबारों, सरकारों और दुनियाभर में लोगों को खाद्यान्न की बर्बादी को रोकने में अपनी भूमिका निभानी होगी।

प्रमुख खबरें

भारत ने खाद्य पदार्थों में कीटनाशक अवशेषों की अधिकतम सीमा के लिए कड़े मानदंड अपनाए : सरकार

Chhattisgarh के सूरजपुर में JP Nadda ने कांग्रेस की आलोचना की, कहा- दलितों, आदिवासियों, पिछड़ों का आरक्षण छीनकर मुसलमानों को पार्टी का एजेंडा

BJP की झूठी सरकार को जनता के सच्चे सवालों का सामना करना होगा, जलेसर में रैली के दौरान AKhilesh Yadav ने केंद्र पर साधा निशाना

Gujarat News । मौलवी रच रहा था BJP नेताओं की हत्या की साजिश, पुलिस ने किया गिरफ्तार, WhatsApp से मिली अहम जानकारी