इथोपिया के सेना प्रमुख को लगी गोली, प्रधानमंत्री अबिय अहमद ने दी जानकारी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 23, 2019

अदीस अबाबा। इथोपिया के प्रधानमंत्री अबिय अहमद ने रविवार को टीवी पर बताया कि देश के सेना प्रमुख को गोली लगी है। साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार ने देश के एक स्वायत प्रांत में तख्ता पलट के प्रयास को भी विफल कर दिया है। सैन्य वर्दी पहने हुए अहमद ने रविवार सुबह बताया कि सेना प्रमुख सीअरे मेकोनेन को किसी ने गोली मार दी है। फिलहाल मेकोनेन की हालत के संबंध में कोई जानकारी नहीं है।

इसे भी पढ़ें: बोइंग ने 737 मैक्स विमान के सॉफ्टवेयर अपडेट से जुड़ा काम किया पूरा

 

इथोपिया में फिलहाल इंटरनेट बंद है। अन्य जानकारी अभी उपलब्ध नहीं है। अमेरिकी दूतावास ने राजधानी अदीस अबाबा और बहिर दार में गोलीबारी को लेकर अपने कर्मचारियों को सतर्क किया है और उनसे सुरक्षित रहने को कहा है।

 

प्रमुख खबरें

Maharashtra : Thane में रिश्ते की बहन और उसके पति की हत्या के दोषी को आजीवन कारावास

Vadattiwar की शहीद हेमंत करकरे पर टिप्पणी से बिल्कुल सहमत नहीं हूं : Raut

Israeli सेना ने फलस्तीनियों को East Rafah अस्थायी रूप से खाली करने को कहा, जमीनी हमले की आशंका

सरकार विपणन वर्ष 2023-24 में 20 लाख टन चीनी निर्यात की अनुमति दे : ISMA