यूरोपीय संघ-भारत मुक्त व्यापार समझौते के जल्द ही संपन्न हो जाने की उम्मीद: जयशंकर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 03, 2025

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बुधवार को कहा कि भारत चाहता है कि यूरोपीय संघ के साथ मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) के लिए उसकी बातचीत जल्द ही किसी निर्णायक नतीजे पर पहुंचे।

उन्होंने कहा, ‘‘हम भारत के साथ व्यापार को दोगुना करने संबंधी जर्मनी के लक्ष्य की सराहना करते हैं।’’ विदेश मंत्री ने निर्यात नियंत्रण के मुद्दों को सुलझाने के लिए भी जर्मनी की प्रशंसा की। जयशंकर ने सेमीकंडक्टर क्षेत्र में भारत के साथ सहयोग के लिए जर्मनी की दिलचस्पी का भी स्वागत किया।

विदेश मंत्री ने कहा कि वेडफुल ने उन्हें बताया कि जर्मनी भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते के समर्थन में अपना पूरा जोर लगायेगा। जयशंकर ने कहा कि भारत और जर्मनी हरित हाइड्रोजन क्षेत्र में भी सहयोग की संभावनाएं तलाश रहे हैं। उन्होंने कहा कि जर्मनी के साथ भारत के संबंध बहुत महत्वपूर्ण हैं और ये उल्लेखनीय रूप से आगे बढ़ रहे हैं।

प्रमुख खबरें

सेंसेक्स-निफ्टी में फिर लौटी रौनक, Sensex 544 अंक मजबूत, Rupee में भी दिखी शानदार बढ़त

Apple का बड़ा फैसला! iPhone 18 Launch के लिए करना होगा लंबा इंतजार, टूटेगी परंपरा

मोदी सरकार ने 12 वर्ष में सेवा, सुशासन और विकास के स्वर्णिम काल की उपलब्धियां जनता के सामने रखी हैं— कमलजीत सहरावत

धक्का-मुक्की विवाद में Vaibhav Suryavanshi को मिला BCCI का साथ, बोर्ड ने Action लेने से किया इनकार