मालवाहक जहाज में 7 दिनों से लगी हुई है भयानक आग, यूरोपीय अग्निशमन कर्मी आए मदद को आगे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 27, 2021

कोलंबो। श्रीलंका, रसायन लेकर जा रहे एक मालवाहक जहाज में आग लगने के सात दिन बाद भी उसे बुझाने के लिए जूझ रहा है और अब उसकी मदद के लिए यूरोपीय अग्निशमन कर्मी आगे आए हैं। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को इसकी जानकारी दी। श्रीलंका की राजधानी कोलंबो के तट पर खड़े एमवी एक्स-प्रेस पर्ल जहाज पर लगी आग क्वार्टरडेक तक फैल गयी जहां जहाज का ब्रिज स्थित है और बड़ी संख्या में कंटनेर समुद्र में गिर गए। जहाज की देखरेख करने वाली कंपनी एक्स-प्रेस फीडर्स ने बताया कि यूरोप से अग्निशमन विशेषज्ञ जहाज को बचाने में स्थानीय प्राधिकारियों की मदद करने के लिए आ गए हैं।

इसे भी पढ़ें: अमेरिका के साथ संबध और सुधारना चाहता है पाकिस्तान, पेश की नई योजना

दक्षिण पश्चिम मानसून शुरू होने के कारण बचाव कार्य में दिक्कतें आ रही हैं। मंगलवार को एक विस्फोट के बाद, जहाज में से चालक दल के 25 कर्मियों को बचाया गया। कंपनी ने बताया कि दो कर्मियों को पैर में चोट लगी और वे अस्पताल में भर्ती हैं। बाकी कर्मी कोलंबो में एक पृथक केंद्र में हैं। श्रीलंका की नौसेना के प्रवक्ता इंदिका डी सिल्वा ने बृहस्पतिवार को बताया कि आग बुझाने की कोशिशें चल रही हैं। बचाव अभियान में चार नौकाएं और श्रीलंका तथा भारत के तीन जहाज शामिल हो गए हैं। यह आग 20 मई को तब लगी जब जहाज कोलंबो से करीब 18 किलोमीटर दूर उत्तर पश्चिम में था और बंदरगाह में प्रवेश का इंतजार कर रहा था। श्रीलंकाई नौसेना का मानना है कि सिंगापुर के ध्वज वाले जहाज पर ले जाए जा रहे रसायन की वजह से आग लगी।

प्रमुख खबरें

Donald Trump के जंग खत्म वाले बयान के बीच ईरान की धमकी, Oil Price 200 डॉलर तक संभव

Samsung Galaxy S26 की अब होगी Instant Delivery, Quick Commerce ने बदला स्मार्टफोन मार्केट का खेल

Middle East Crisis: हवाई सफर पर दोहरी मार, महंगा हुआ Fuel और हजारों Flights हुईं रद्द

Middle East संकट के बीच IEA का बड़ा फैसला, Oil Prices कंट्रोल करने के लिए खुलेगा तेल भंडार