वेनेजुएला में यूरोपीय सांसदों को आने से रोका गया, गुइदो की ने किया था आमंत्रित

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 18, 2019

काराकस। वेनेजुएला की सरकार ने विपक्ष के नेता जुआन गुइदो द्वारा आमंत्रित पांच यूरोपीय सांसदों को देश में प्रवेश करने से शनिवार को रोक दिया। सरकार के इस कदम पर गुइदो ने गहरी नाराजगी व्यक्त की है। यूरोपीय संसद में स्पेन के सदस्य एस्तेबान गोंजालेज पोंस ने कहा, ‘‘ हमें वेनेजुएला से बाहर निकाला जा रहा है। हमारे पासपोर्ट जब्त कर लिए गए हैं।

यह भी पढ़ें- राष्ट्रपति ट्रप कर सकते हैं राष्ट्रीय आपातकाल पर वीटो का इस्तेमाल

उन्होंने हमें निष्कासन का कारण नहीं बताया है।’’ अन्य सांसदों में जोस इगनासियो सालाफ्रांका, गैब्रियल माटो अदरोवर, नीदरलैंड के एस्तेर डी लांगे, पुर्तगाल के पाउलो रैंगेल शामिल हैं। ये सभी यूरोपीयन पीपल पार्टी के सदस्य हैं। गुइदो ने ट्विटर पर इस निर्णय की आलोचना की करते हुए कहा कि समूह को ‘‘ अलग-थलग पड़े और तर्करहित शासन ने निर्वासित कर दिया।’’

यह भी पढ़ें- इजराइल, फलस्तीन ने की पुलवामा हमले की निन्दा और हमले को ‘‘घृणित’’ करार दिया

प्रमुख खबरें

Cristiano Ronaldo बने Perplexity के निवेशक, भारतीय मूल के CEO अरविंद श्रीनिवास के साथ नई AI साझेदारी

कराची की निकिता नागदेव का आरोप पति ने दिल्ली में दूसरी शादी रचाई, अब भारत में न्याय की मांग।

Delhi में छठ जल विवाद पर सीएम रेखा गुप्ता का पलटवार, विपक्ष पर आस्था रोकने का आरोप

Indigo Airlines crisis: 650 उड़ानें रद्द, DGCA ने CEO को नोटिस जारी, यात्रियों और पर्यटन पर असर