देश में यूरोपीय मानक की बसें चलेंगी, ‘हथौड़ेछाप’ बसें नहीं: गडकरी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 03, 2025

केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने बस हादसों में लोगों की होने वाली मौत पर चिंता जताते हुए बृहस्पतिवार को लोकसभा में कहा कि अब यूरोपीय मानक वाली बसें परिचालित किये जाने और ‘हथौड़ेछाप’ बसें संचालित नहीं होने देने को सुनिश्चित किया जा रहा है।

उन्होंने ट्रक चालकों की सुरक्षा को लेकर कहा, ‘‘अब हमारे विभाग ने तय किया है कि कोई भी ट्रक एयरकंडीशन के केबिन के बिना (परिचालन के लिए) नहीं आएगा। अगर यहां (लोकसभा में) एसी नहीं होता, तो हमारी हालत क्या होती। इसलिए, हमने इसे (ट्रकों में एसी वाले केबिन) को अनिवार्य बनाया है। मंत्री ने यह भी कहा कि ड्राइविंग लाइसेंस प्रदान करने की प्रक्रिया को सुदृढ़ करने की जरूरत है।

प्रमुख खबरें

Microsoft में फिर चली छंटनी की तलवार, Xbox और Sales विभाग से 4800 Employees निकाले गए

Virat Kohli के Test Retirement पर बोले Kapil Dev- यह फैसला जल्दबाजी में लिया गया

Ishan Kishan का बड़ा खुलासा, बोले- England के खिलाफ उन दो Free Hit ने हमसे छीन लिया पूरा Match.

Cristiano Ronaldo ने Retirement की अटकलों पर लगाया फुल स्टॉप, कहा- फैसला मैं खुद करूंगा