यूरोपीय संघ ने जर्मनी के चार कार विनिर्माताओं पर एक अरब डॉलर का जुर्माना लगाया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 08, 2021

ब्रसेल्स। यूरोपीय संघ ने गुरुवार को जर्मनी के चार कार विनिर्माताओं पर उत्सर्जन नियंत्रण प्रणाली के विकास और क्रियान्वयन में सांठगांठ के चलते एक अरब डॉलर का जुर्माना लगाया। यूरोपीय संघ ने कहा कि डेमलर, बीएमडब्ल्यू, वीडब्ल्यू, ऑडी और पॉश ने गैसोलीन (पेट्रोल) और डीजल यात्री कारों से प्रदूषण को रोकने के लिए प्रौद्योगिकी को लेकर प्रतिस्पर्धा से बचने की चाल चली है। यूरोपीय आयोग को इस सांठगांठ का खुलासा करने के बाद डेमलर को छोड़कर बाकी चार कंपनियों पर जुर्माना लगाया।

इसे भी पढ़ें: भारत में जो लोग रहते हैं उन्हें देश के नियमों का अनुपालन करना होगा : अश्विनी वैष्णव

विनिर्माताओं ने अपनी कारों में कार्बन प्रदूषण नियंत्रण के उपाय करने में यूरोपीय संघ के प्रदूषण मानक से बढ़ कर कुछ करने के लिए जान बूझ कर आपस में प्रतिस्पर्धा को टाला।

प्रमुख खबरें

Shaurya Path: Kirana Hills और Skardu को लेकर पूर्व CDS Anil Chauhan के खुलासों से चौंकी दुनिया, Pakistan बात करना चाह रहा था, मगर India...

Famous Temple: मां बगलामुखी मंदिर क्यों है खास, Celebs और VIPs की आस्था का केंद्र बना Himachal Pradesh का यह सिद्ध धाम

Islamabad के PIMS अस्पताल में आग लगने से 14 नवजातों की मौत, जांच समिति गठित

Khelo India Samvad: 2036 Olympics की राह और विकसित भारत के विजन पर Youth से संवाद करेंगे PM Modi