China ने अगर किया ये काम तो रूस की तरह उस पर भी लगाए जा सकते हैं ढेरों प्रतिबंध, 27 देशों ने दी जिनपिंग को खुली चेतावनी

By अभिनय आकाश | Mar 04, 2023

रूस और यूक्रेन के बीच बीते एक बरस से जारी जंग थमने का नाम नहीं ले रही है। युद्ध में दोनों देशों को काफी नुकसान पहुंचा है। यूक्रेन को पश्चिमी देशों की तरफ से लगातार सैन्य सहायता प्राप्त हो रही है। रूस की तरफ से ताबड़तोड़ हमले जारी रखा है वहीं जेलेंस्की भी पूरी तत्परता के साथ मैदान में डटे हैं। इन सब के बीच यूरोपीय यूनियन ने 3 मार्च को चीन को चेतावनी देते हुए कहा कि वो रूस को हथियार मुहैया न कराए। यूरोपीय संघ (ईयू) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि अगर चीन यूक्रेन के साथ युद्ध में रूस को हथियार मुहैया कराता है तो 27 देशों का संगठन इस बाबत जवाब देगा और प्रतिबंध लगाए जा सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें: Nikki Haley On China | साम्यवादी चीन हमारा सबसे बड़ा दुश्मन, उसके गुब्बारे अमेरिका में आना राष्ट्रीय शर्म की बात है, निक्की हेली का बाइडन पर हमला

यूरोप के शीर्ष राजनयिक ने यह भी कहा कि जब चीन से रूस का समर्थन करने की बात आती है तो पश्चिम को सतर्क रहने की जरूरत है, क्योंकि अमेरिकी अधिकारियों ने चेतावनी दी थी कि बीजिंग मास्को को घातक हथियार भेजने वाला हो सकता है।

प्रमुख खबरें

Latur में 1.90 लाख के कर्जदार बुजुर्ग किसान ने की आत्महत्या, फसल हुई थी खराब

वाराणसी में BJP नेता नितिन नवीन का Rahul Gandhi पर तीखा हमला

UP Assembly Election में जनता विकास और सुशासन चुनेगी, Pankaj Chaudhary का दावा

शेयर बाजार में निवेश के नाम पर मुंबई के बुजुर्ग से 5.10 करोड़ की ठगी, दो आरोपी अरेस्ट