By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 05, 2022
ल्वीव (यूक्रेन)। यूक्रेन के राष्ट्रपति कार्यालय ने कहा कि देश के उस एक इलाके से असैन्य लोगों को निकालने का प्रयास रोक दिया गया है जहां रूस के रक्षा अधिकारियों ने संघर्ष विराम का ऐलान किया है। राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की के दफ्तर में उप प्रमुख कीरीलो तीमोशेनको ने कहा कि मारियुपोल शहर पर शनिवार को भी गोलाबारी हो रही थी, इस वजह से निकासी प्रयास रोके गए हैं।
उन्होंने कहा, “ रूसी पक्ष संघर्षविराम नहीं कर रहा है और वह मारियुपोल और आसपास के इलाकों में लगातार गोलीबारी कर रहा है।” उन्होंने यह भी कहा कि रूस के साथ संघर्षविराम और सुरक्षित मानवीय गलियारा सुनिश्चित करने के लिए बातचीत जारी है। रूस के रक्षा मंत्रालय ने पहले एक बयान में बताया था कि उसकी यूक्रेनी बलों के साथ मारियुपोल और पूर्वी शहर वोलनोवखा से लोगों को निकालने के लिए सुरक्षित रास्ता देने को लेकर सहमति बन गई है। शहर के एक अधिकारी ने बताया कि समझौते के बावजूद शनिवार को उनके इलाके में गोलाबारी जारी रही।