मारियुपोल के इस्पात संयंत्र से लोगों की निकासी का अभियान जारी: संयुक्त राष्ट्र

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 06, 2022

संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र ने कहा है कि यूक्रेन में रूसी बलों से घिरे बंदरगाह शहर मारियुपोल और अजोवस्तल इस्पात संयंत्र से आम लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए तीसरा निकासी अभियान जारी है। विश्व निकाय के महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद को बताया कि तीसरा निकासी अभियान जारी है। वहीं, संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार प्रमुख मार्टिन ग्रिफिथ ने कहा कि लक्ष्य मारियुपोल और अजोवस्तल इस्पाल संयंत्र में फंसे ज्यादा से ज्यादा लोगों को निकालने का है।

इसे भी पढ़ें: रेखा ने सुनाया अपनी ज़िंदगी का सबसे दर्दनाक किस्सा, कहा - 'मैं छटपटाती रही लेकिन फिर भी उसने मेरे साथ गलत करना बंद नहीं किया'

गुतारेस के मुताबिक, मंगलवार को खत्म हुए पहले निकासी अभियान के तहत अजोवस्तल संयंत्र से 101 और इसके आसपास के क्षेत्रों से 59 आम नागरिकों को सुरक्षित निकाला गया। उन्होंने बताया कि बुधवार रात पूरे हुए दूसरे निकासी अभियान के तहत मारियुपोल और इसके आसपास के इलाकों से 320 से अधिक लोगों को सुरक्षित निकाला गया।

इसे भी पढ़ें: संयुक्त राष्ट्र के शक्तिहीन होने के साथ, अब सबसे बड़ा खतरा यूक्रेन में रूस की हार

गुतारेस ने रूस और यूक्रेन के राष्ट्रपतियों के साथ हुई अपनी बातचीत में मारियुपोल सहित अन्य क्षेत्रों से आम लोगों की निकासी को लेकर समझौते का मार्ग प्रशस्त किया था।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

T20 World Cup 2026: USA ने छुड़ाए Team India के पसीने, Suryakumar की कप्तानी पारी से मिली पहली जीत

Epstein Files के दबाव में हुई India-US Deal? Sanjay Singh ने PM Modi पर लगाए संगीन आरोप

Tamil Nadu में स्टालिन की हुंकार, Assembly Elections में Mission 200 का लक्ष्य, बोले- NDA को देंगे करारा जवाब

IND vs USA Live Cricket Score: बुमराह-संजू के बिना उतरेगी Team India, USA ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी