सिद्धू के बयान से मनीष तिवारी खफा, बोले- ...वो क़त्ल भी करते हैं तो चर्चा नहीं होती

By अनुराग गुप्ता | Aug 28, 2021

चंडीगढ़। पंजाब में जारी घमासान के बीच कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी की एंट्री हो गई है। उन्होंने प्रदेश कांग्रेस प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू का एक वीडियो साझा कर उन पर हमला बोला है। कांग्रेस सांसद ने ट्वीट पर लिखा कि हम आह भी भरते हैं तो हो जाते हैं बदनाम, वो क़त्ल भी करते हैं तो चर्चा नहीं होती। 

मनीष तिवारी के ट्वीट के बाद माना जा रहा है कि वह नवजोत सिंह सिद्धू के खिलाफ कार्रवाई चाहते हैं। लेकिन सिद्धू के लहजे से जुड़े सवाल पर हरीश रावत ने कहा था कि ऐसा कुछ भी नहीं है, सभी विनम्र हैं। वे जानते हैं कि क्या करना है। हर किसी के बोलने का अपना अंदाज होता है, इसे बगावत कहना गलत होगा। 

इसे भी पढ़ें: सिद्धू भारत विरोधी विचार से ओत-प्रोत हैं, सलाहकार के इस्तीफ़ा देने से काम नहीं चलेगा: संबित पात्रा 

आलाकमान को सौंपी रिपोर्टपंजाब कांग्रेस प्रभारी हरीश रावत ने आलाकमान को रिपोर्ट सौंप दी है। उन्होंने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद उन्होंने कहा कि मैंने उन्हें पंजाब की स्थिति की जानकारी दी, जिसकी जानकारी मैं पहले ही कांग्रेस अध्यक्ष को दे चुका हूं। हमारे सब लोग चुनाव के लिए मिलकर काम कर रहे हैं।

प्रमुख खबरें

वे हम पर नज़र रखते हैं, हम उन पर, शी जिनपिंग के अमेरिकी दौरे से पहले बोले ट्रंप

Asian Games 2026 में भारत की ध्वजवाहक बनने पर भावुक हुईं Manu Bhaker, कहा- यह दिल छूने वाला एहसास है

Numerology Prediction 19 September: मूलांक 1 से 9 तक का जानें पूरा भविष्यफल

DUSU Election Result: सातवें दौर में ABVP के यश डबास 609 वोटों से आगे