पैगंबर मोहम्मद टिप्पणी मामले को लेकर छोटे देश भी भारत को चुनौती दे रहे हैं : सिसोदिया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 06, 2022

नयी दिल्ली। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री एवं आम आदमी पार्टी (आप) के नेता मनीष सिसोदिया ने पैगंबर मोहम्मद टिप्पणी मामले को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुए सोमवार को कहा कि भाजपा ने देश को ऐसी स्थिति में पहुंचा दिया है कि अब छोटे-छोटे देश भी भारत जैसे महान राष्ट्र को चुनौती दे रहे हैं। सिसोदिया ने कहा कि इस घटना से प्रत्येक भारतीय को बेहद दुख और पीड़ा हो रही है।

इसे भी पढ़ें: अंकिता लोखंडे-विक्की जैन ने अपने नाम किया 'Smart Jodi' का खिताब, जीत के बाद जमकर हो रहे हैं ट्रोल

सऊदी अरब ने भी पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ भाजपा की एक नेता की विवादित टिप्पणियों की सोमवार को आलोचना की और सभी ‘‘आस्थाओं एवं धर्मों का सम्मान’’ किए जाने का आह्वान किया है। पाकिस्तान ने पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दो नेताओं की विवादित टिप्पणियों के प्रति अपना विरोध दर्ज कराने के लिए भारतीय उच्चायोग के प्रभारी को सोमवार को तलब किया। गौरतलब है कि भाजपा ने विवादित बयानों के लिए अपनी राष्ट्रीय प्रवक्ता नूपुर शर्मा को रविवार को पार्टी से निलंबित कर दिया। वहीं, दिल्ली इकाई के मीडिया प्रमुख नवीन कुमार जिंदल को पार्टी नेतृत्व ने भाजपा से निष्कासित करने का फैसला लिया। दोनों नेताओं की विवादित टिप्पणियों को लेकर कई खाड़ी देशों ने कड़ी आपत्ति दर्ज कराई है।

प्रमुख खबरें

Yogi Adityanath बोले राज्यसभा चुनाव से तय हुआ यूपी का नतीजा, 80-20 की लड़ाई फिर शुरू

Kiara Advani और Sidharth Malhotra फिर बनेंगे माता-पिता, सोशल मीडिया पर दी दूसरी प्रेग्नेंसी की खुशखबरी शेयर की

Sujit Kalkal 2028 Olympics के लिए ग्राउंड गेम और डिफेंस पर बढ़ा रहे हैं ध्यान

सऊदी में पाकिस्तानी सेना की एंट्री, भड़के हूतियों ने दहला डाला पूरा देश!